facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आज आ रहा है Mankind Pharma का IPO, खुलने के पहले ही कंपनी ने 1 हजार करोड़ से ज्यादा कमाए

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 9:07 AM IST
Mankind Pharma pledges stake in Bharat Serums मैनकाइंड फार्मा ने भारत सीरम्स का हिस्सा गिरवी रखा

Mankind Pharma IPO: फार्मा कंपनी Mankind Pharma का आईपीओ आज यानी मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहा है। हालांकि आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से करीब 1,297.9 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में दी।

कंपनी के IPO में निवेश करने वाले प्रमुख एंकर निवेशकों में CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड, जीआईसी, अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), गोल्डमैन सैक्स और ब्लैकरॉक शामिल हैं। इसके अलावा कई प्रमुख घरेलू म्यूचुअल फंडों ने भी बतौर एंकर निवेशक इस IPO में निवेश किया है।

आज इसका आईपीओ आ रहा है। इस इश्यू में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल निवेशक निवेश कर सकेंगे।

यह इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) का है और इसके तहत कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स करीब 4 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।

वहीं फा्र्मा कंपनी की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में घरेलू बिक्री के मामले में देश की चौथी और सेल्स वॉल्यूम के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है।

कंपनी मैनफोर्स कॉन्डोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज और इमरजेंसी कांट्रासिप्टिव ब्रांड अनवांटेड-72 के ब्रांड नाम से प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। इसके अलावा यह एंटएसिड पाउडर्स (गैस-ओ-फास्ट), विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स (हेल्थ ओके ब्रांड) और एंटी-एक्ने प्रीपेरेशंस (एक्नेस्टार ब्रांड) जैसे हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स की भी सेल करती है।

इसमें क्रिस कैपिटल और कैपिटल इंटरनेशल जैसे प्राइवेट इक्विटी फर्म ने पैसे लगाया हुआ है। कंपनी के करीब 36 ब्रांड्स हैं।

Mankind Pharma की घरेलू एक्सचेंजों पर शेयरों की लिस्टिंग अगले महीने 9 मई को होगी।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement