facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa में टॉप लेवल पर हुई नियुक्तियां, जानें किसे मिला कौन सा पद

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 2:08 PM IST
Nykaa Q2FY24 result: Net profit jumps 50% YoY to Rs 7.8 cr; revenue up 22%

ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी नायका (Nykaa) ने राजेश उप्पलपति को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के पद पर नियुक्त किया है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी। बता दें कि कंपनी के कई सीनियर ऑफिसर्स ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था । कंपनी ने इसी को ध्यान में रखकर अपने टॉप लेवल पर करीब 50 से अधिक सदस्यों की टीम, कुछ सीनियर एग्जेक्यूटिव्स की भर्ती की है ।

राजेश उप्पलपति ने एमेजॉन में 20 साल तक काम करने का अनुभव है। उप्पलपति ने ई-कॉमर्स कंपनी में विभिन्न भूमिकाओं और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में काम किया। हाल ही में, वह इंट्यूट के साथ थे, जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन वाली महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के साथ-साथ बड़ी टीमों का नेतृत्व किया।

बता दें कि टेक्नॉलॉजी टीम में अभिषेक अवस्थी, ईश्वर पेरला, ध्रुव माथुर और अमित कुलश्रेष्ठ भी शामिल हुए हैं।

इसके अलावा, फाल्गुनी नायर के नेतृत्व वाली ब्यूटी, वेलनेस और फैशन प्रॉडक्ट बेचने वाली कंपनी ई-कॉमर्स साइट नायका ने पी गणेश को मुख्य वित्तीय अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है।

गणेश को वित्तीय रिपोर्टिंग, व्यापार वित्त, कराधान, निवेशक संबंध, बैंकिंग, एम एंड ए और कॉर्पोरेट कानून में काम करने का 27 वर्षों का अनुभव है।
नए लीडर्स के पास वॉलमार्ट, एमेजॉन, मैजिकपिन और एलबीबी जैसी कंपनियों में काम करने का लगभग 60 से अधिक वर्षों का सामूहिक अनुभव है।

Nykaa की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर ने कहा कि लीडरशिप टीम सफलता के लिए अच्छी तरह से तैयार है और साथ ही उन्होंने प्रमुख भूमिकाओं वाले सभी लीडर्स का कंपनी में स्वागत किया।

कंपनी ने मुख्य कानूनी और नियामक अधिकारी के पद पर सुजीत जैन को नियुक्त किया है । वह कानूनी, कंपनी सचिवीय, अनुपालन और नियामक कार्यों का नेतृत्व करेंगे ।
टीवी वेंकटरमन आंतरिक ऑडिट और जोखिम प्रबंधन चार्टर के लिए जिम्मेदार टीम में शामिल हुए हैं । इनके पास as Ashok Leyland, Flipkart, & Aditya Birla Group जैसी कंपनियों में 25 से अधिक वर्षों तक काम करने का अनुभव है।

यूनिलीवर के साथ 27 वर्षों तक काम करने वाले विशाल गुप्ता को नायका में सौंदर्य उपभोक्ता व्यवसाय (Beauty Consumer business ) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

Dr. Sudhakar Y Mhaskar को नायका के उपभोक्ता व्यवसाय में मुख्य अनुसंधान एवं विकास और गुणवत्ता अधिकारी (Chief R&D and Quality Officer) के रूप में नियुक्त किया है।

शैलेंद्र सिंह, कैटेगरी और ब्रांड मैनेजमेंट फंक्शन में ब्यूटी ईकॉमर्स बिजनेस को सपोर्ट करेंगे ।

Nykaa में मार्केटिंग लीडरशिप इन नए लीडर्स के जुड़ने से मजबूत हो गई है, जिसमें सुधांश कुमार, लीडिंग परफॉर्मेंस मार्केटिंग, प्रिया बेलुब्बी, लीडिंग कस्टमर लाइफसाइकल मैनेजमेंट, और सुचिता सलवान, कंटेंट चार्टर का शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Nykaa Share: टॉप लेवल पर भर्तियों से भी नहीं हुआ शेयर के दामों पर पॉजिटिव असर

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement