facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Torrent Pharma Q2 Result: दूसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा ने कमाया 386 करोड़ रुपये का मुनाफा, सालाना आधार पर 24% ज्यादा

Advertisement

Torrent Pharma ने सोमवार को बीएसई फाईलिंग में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 2,660 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- October 23, 2023 | 7:15 PM IST
Torrent Pharma stock

Torrent Pharmaceuticals Q2 Result: टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Torrent Pharmaceuticals) ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

कंपनी ने 30 सितंबर, 2023-24 को समाप्त तिमाही में 386 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह सालाना आधार पर 24 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि में 312 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

टोरेंट फार्मा ने सोमवार को बीएसई फाईलिंग में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 2,660 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,291 करोड़ रुपये था।

साथ ही कंपनी की टैक्स, डेप्रिसिएशन, अमॉर्टिजेशन (Ebitda) से पहले की कमाई भी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 825 करोड़ रुपये रही। इस दौरान एबिटा मार्जिन 32 प्रतिशत रहा।

एक्सपर्ट्स ने मुनाफा 387 करोड़ रुपये रहने का जताया था अनुमान

बता दें कि एक्सपर्ट्स ने सितंबर तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा औसत रूप से 387 करोड़ रुपये रहने के अनुमान जताया था। यह वास्तिक नेट प्रॉफिट से
मामूली रूप से ज्यादा है।

टोरेंट फार्मा की सिप्ला के लिए बोली लगाने की भी योजना  

टोरेंट मधुमेह, दर्द, कैंसर और इंफेक्शन से संबंधित दवाएं बेचती है। टोरेंट फार्मा भारत की तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) के लिए बोली लगाने की भी योजना बना रही है। इसे लेकर कंपनी 1.5 अरब डॉलर जुटाने के लिए सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स और बेन कैपिटल सहित निजी इक्विटी फंडों के साथ बातचीत कर रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह डील सफल होती है तो यह भारत के फार्मा सेक्टर में आज तक की सबसे बड़ी डील होगी। सिप्ला और एक अन्य प्रतिस्पर्धी दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज अगले सप्ताह अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

टोरेंट के शेयर 0.84 फीसदी गिरकर बंद 

इस बीच, नतीजों से पहले निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.29 प्रतिशत की गिरावट के बाद टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma Share) के शेयर सोमवार के कारोबार में 0.84 फीसदी गिरकर 1,875.80 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement