facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Torrent Power को 1,500 मेगावाट की ‘पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज’ परियोजना मिली

Advertisement

महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद एमएसईडीसीएल विस्तृत आवंटन पत्र जारी करेगा।

Last Updated- September 18, 2024 | 6:30 AM IST
Torrent Power Stock Trading Strategy
Representative image

टॉरेंट समूह की कंपनी टॉरेंट पावर को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि. से 1,500 मेगावाट की ‘पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज’ परियोजना मिली है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि टॉरेंट पावर लि. एक सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है और उसे पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना से 1,500 मेगावाट/12,000 मेगावाट घंटा (एमडब्ल्यूएच) ऊर्जा भंडारण क्षमता की खरीद के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) से 17 सितंबर 2024 को आशय पत्र मिला। महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद एमएसईडीसीएल विस्तृत आवंटन पत्र जारी करेगा।

सौदे के तहत पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना से एमएसईडीसीएल को 40 वर्षों तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बयान के अनुसार बिजली उत्पादन में सौर और पवन की बढ़ती पैठ से मजबूत, विश्वसनीय और पारेषण योग्य नवीकरणीय ऊर्जा बिजली प्रदान करने के लिए ऊर्जा भंडारण समाधान की आवश्यकता है।

कंपनी ने कहा कि उसने कई राज्यों में पंप्ड स्टोरेज परियोजना के लिए जगह की पहचान की है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि उसकी 25,000-35,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लगभग 5,000 से 8,000 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज क्षमता स्थापित करने की योजना है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 6:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement