facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Torrent Power को मिला गैस से बनी बिजली सप्लाई का ठेका

Advertisement

एनवीवीएन ने 1.7 गीगावॉट बिजली सप्लाई के लिए किया करार, गैस की कम कीमतों से 30% सस्ती हुई बिजली दरें

Last Updated- March 20, 2025 | 10:19 PM IST
Torrent Power Stock Trading Strategy

टॉरंट पावर और गामा इन्फ्रा प्रॉप प्राइवेट लिमिटेड को गर्मी के महीनों में अधिक मांग के दौरान गैस से बनने वाली 1.7 गीगावॉट बिजली की सप्लाई का ठेका मिला है। इसके लिए सरकारी कंपनी एनटीपीसी की पावर ट्रेडिंग इकाई एनवीवीएन ने निविदा निकाली थी।

एनवीवीएन बिजली की ज्यादा मांग के दौरान गैस से चलने वाले बिजली संयंत्रों (जीबीपी) से सप्लाई की सुविधा के लिए नामित नोडल एजेंसी है। ज्यादा मांग वाला वक्त इस वर्ष 25 मार्च से 15 अक्टूबर, 2025 तक निर्धारित किया गया है।
टॉरंट 4.63 रुपये प्रति यूनिट के भाव से अपने सुजेन सीसीपीपी और डीजेन मेगा पावर प्रोजेक्ट से 1.3 गीगावॉट बिजली की सप्लाई करेगी। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि गामा 4.55 रुपये प्रति यूनिट के भाव 0.9 गीगावॉट बिजली की सप्लाई करेगी। पिछले साल की तुलना में बिजली की कीमत 30 फीसदी गिरी है, जब 5 से 6.5 रुपये प्रति यूनिट के भाव से बिजली सप्लाई की गई थी।

बिजली की कीमत में कमी की एक वजह 2024 के दौरान प्राकृतिक गैस की कीमत कम रहना है। अमेरिका में प्राकृतिक गैस के लिए मानक के रूप में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले हेनरी हब में 2024 में औसत मासिक हाजिर कीमत 2.21 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) थी। यह कीमत 2023 की तुलना में 16 फीसदी कम थी।

हेनरी हब हाजिर प्राकृतिक गैस की 2024 में मासिक औसत कीमत जनवरी के 3.25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से मार्च के सबसे निचले स्तर 1.51 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के बीच रही। कीमत ऐतिहासिक निचले स्तर पर रहने की वजह अमेरिका द्वारा प्राकृतिक गैस की ज्यादा आपू्र्ति, सर्दियों के मध्य में तापमान के कारण घटी मांग और तुलनात्मक रूप से पूर्ण भंडारण स्तर शामिल है। पिछले 2 साल से एनवीवीएन गैस आधारित बिजली उत्पादन इकाइयों से केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत बिजली के लिए बोली आमंत्रित कर रही है।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement