facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कुल 7.65 करोड़ मोबाइल ग्राहक, जियो पहले स्थान पर कायम: ट्राई

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 7:09 PM IST
Telecom

19 दिसंबर 2022: टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल के मोबाइल ग्राहकों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ट्राई के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में रिलायंस जियो पहले स्थान पर कायम है। अक्टूबर 2022 में मप्र-छग में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 7.65 करोड़ हो गई है।

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2022 में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो ने सर्वाधिक 3.13 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। सर्किल में जियो के ग्राहकों की संख्या 3.78 करोड़ के पार पहुंच गई है। पिछले 7 महीने में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में रिलायंस जियो की बाजार हिस्सेदारी 3 फीसदी बढ़ी है।

इस दौरान एयरटेल के मोबाइल ग्राहक 53.4 हजार घटकर 1.52 करोड़ हो गए। वोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 4.51 लाख ग्राहक खो दिए। मप्र-छग सर्किल में वोडा आइडिया के 1.78 करोड़ ग्राहक हैं। बीएसएनएल के ग्राहक 85.9 हजार घटकर 55.4 लाख हो गए।

जियो मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के मामले में भी पहले स्थान पर है। जियो फाइबर के ग्राहक 5 लाख के करीब पहुंच चुके हैं। जियो ने अक्टूबर में 18.1 हजार फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े। सर्किल में अब जियो फाइबर के 4.83 लाख ग्राहक हैं। वहीं मप्र-छग में भारती एयरटेल ने 7.6 हजार ब्रॉडबैंड वायरलाइन ग्राहक जोड़े। एयरटेल के मई में 3.98 लाख और बीएसएनएल के 2.56 लाख वायरलाइन ग्राहक हैं। वोडाफोन आइडिया के कुल ग्राहकों की संख्या 29.8 हजार है।

अक्टूबर 2022 में पूरे देश में कुल 114.03 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। इसमें जियो के 42.1 करोड़, एयरटेल के 36.5 करोड़, वोडा आइडिया के 24.5 करोड़ और बीएसएनएल के 10.8 करोड़ ग्राहक हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement