facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

टोटल ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि नई संयुक्त उद्यम फर्म में उसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी हिस्सेदारी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के पास होगी।

Last Updated- September 24, 2023 | 10:50 PM IST
Adani Group

फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज एसई ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। इसके साथ ही कंपनी में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 1.63 अरब डॉलर या लगभग 14,000 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। टोटाल ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि नई संयुक्त उद्यम फर्म में उसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी हिस्सेदारी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के पास होगी।

संयुक्त उद्यम के पास 1,050 मेगावाट का पोर्टफोलियो होगा, जिसमें 300 मेगावाट की परिचालन क्षमता पहले से है, 500 मेगावाट की क्षमता निर्माणाधीन है और 250 मेगावाट की क्षमता विकास के विभिन्न चरण में है। इनमें सौर और पवन ऊर्जा दोनों शामिल हैं।

टोटाल के पास पहले ही एजीईएल में 19.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसका एजीईएल के साथ एक अन्य संयुक्त उद्यम भी है, जिसे एजीई23एल कहते हैं। इसका पोर्टफोलियो 2,353 मेगावाट का है।

यह भी पढ़ें : Reliance Retail ने KKR को 1.71 करोड़ शेयर आवंटित कर जुटाए 2,069.50 करोड़ रुपये

सूत्रों ने कहा कि Adani Green Energy Limited अडाणी पोर्टफोलियो के भीतर एक कंपनी है, जिसने पिछले कुछ महीनों में कई निवेशकों को आकर्षित किया है। इनमें टोटाल, जीक्यूजी कैपिटल पार्टनर्स और कतर निवेश प्राधिकरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों निवेशकों ने अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद आकर्षक मूल्यांकन का लाभ उठाते हुए पिछले कुछ महीनों में 1.63 अरब डॉलर या करीब 14,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

अदाणी समूह (Adnai Group) ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। जीक्यूजी पार्टनर्स ने एजीईएल में 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है, जबकि क्यूआईए ने 2.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। आईएचसी इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी के पास 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें : सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या एक लाख के पार

सूत्रों ने कहा कि भारत अब नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी है, जहां दर्जनों सौर और पवन परियोजनाएं निर्माण के विभिन्न चरण में हैं। अडाणी अपनी मजबूत निष्पादन क्षमता और बेहतर रिकॉर्ड के साथ भारत में सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक होने के नाते बेहद अच्छी स्थिति में है।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement