facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन से बिजली आपूर्ति विश्वसनीयता में 70 प्रतिशत सुधार हुआ: Tata Power DDL

Advertisement

इन प्रयासों से टाटा पावर-डीडीएल को ‘डेमिंग पुरस्कार’ हासिल करने में मदद मिली, जो दुनिया के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है।

Last Updated- October 08, 2024 | 2:04 PM IST
Tata Power DDL
Representative image

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम) से उसे पिछले पांच साल में बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में करीब 70 प्रतिशत सुधार करने में मदद मिली है।

कंपनी के बयान में कहा, टीक्यूएम से पिछले पांच वर्षों में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (टाटा पावर डीडीएल) के कुल तकनीकी और वाणिज्यिक घाटे (एटीएंडसी) को 30 प्रतिशत कम करके मार्च 2024 तक 5.9 प्रतिशत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन प्रयासों से टाटा पावर-डीडीएल को ‘डेमिंग पुरस्कार’ हासिल करने में मदद मिली, जो दुनिया के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है।

टाटा पावर डीडीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गजानन एस. काले ने कहा, ‘‘ डेमिंग पुरस्कार निरंतर सुधार, परिचालन दक्षता और ग्राहक संतुष्टि को बढ़ाने की संस्कृति को रेखांकित करता है..’’ टाटा पावर डीडीएल उत्तरी दिल्ली में 70 लाख लोगों को बिजली की आपूर्ति करती है। यह टाटा पावर की एक अनुषंगी कंपनी है।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement