facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TotalEnergies ने अदाणी के साथ हाइड्रोजन साझेदारी रोकी

Advertisement

हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद समूह के खातों की जांच पूरी होने तक साझेदारी पर आगे नहीं बढ़ेगी Total, 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना के लिए पिछले साल जून में कंपनी के साथ साझेदारी की हुई थी घोषणा

Last Updated- February 08, 2023 | 9:02 PM IST
Adani Total Gas

अदाणी समूह के कारोबार में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में शुमार फ्रांस की TotalEnergies ने आज कहा कि उसने 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना में अदाणी समूह के साथ साझेदारी फिलहाल रोक दी है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म Hindenburg द्वारा अदाणी समूह पर लगाए गए आरोपों के बाद Total ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने कहा कि समूह के खातों की जांच के नतीजे आने तक वह इस परियोजना पर आगे नहीं बढ़ेगी।

फ्रांसीसी समूह के मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) पैट्रिक पौयान (Patrick Pouyanne) ने बताया कि अदाणी समूह के साथ साझेदारी की घोषणा पिछले साल जून में हुई थी मगर कंपनी ने अभी तक करार पर दस्तखत नहीं किए हैं। जून 2022 की घोषणा के अनुसार TotalEnergies को अदाणी समूह की कंपनी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) में 25 फीसदी हिस्सेदारी लेनी थी। यह फर्म 10 साल के भीतर ग्रीन हाइड्रोजन ईकोसिस्टम में 50 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। 2030 से पहले तक इसकी शुरुआती उत्पादन क्षमता 10 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है।

मगर अब Pouyanne ने कहा, ‘जब तक हमारे सामने स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक हाइड्रोजन परियोजना रुकी रहेगी।’ अदाणी समूह में 3.1 अरब डॉलर का निवेश करने वाली TotalEnergies तब तक रुकी रहेगी जब तक अमेरिकी कंपनी Hindenburg Research के आरोपों पर समूह द्वारा कराई जा रही जांच के नतीजे सामने नहीं आते। अदाणी समूह ने Hindenburg के आरोपों को खारिज करते हुए दुर्भावनापूर्ण और ‘भारत पर हमला’ करार दिया है।

हाइड्रोजन उद्यम से पीछे हटने के बारे में टोटाल के मुख्य कार्या​धिकारी ने कहा, ‘साझेदारी की घोषणा की गई थी, लेकिन इस पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। इस तरह का समझौता अ​स्तित्व में नहीं है।’

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement