facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

TP Renewable Microgrid और एनडीडीबी ने की साझेदारी

Advertisement

शाह ने कहा, ‘‘ नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को एकीकृत करके, हमारा लक्ष्य डेयरी मूल्य श्रृंखला में परिचालन दक्षता को बढ़ावा देना तथा हरित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।’’

Last Updated- July 25, 2024 | 1:11 PM IST
renewable energy
Representative Image

टाटा पावर की इकाई टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड ने डेयरी मूल्य श्रृंखला के भीतर नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने और विभिन्न पहलों को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान के अनुसार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मीनेश शाह और टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज गुप्ता ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के केन्द्र में दूध मूल्य श्रृंखला के भीतर स्थिरता और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए कई प्रमुख पहल हैं।

इसमें डेयरी सहकारी समितियों (डीसीएस), बल्क मिल्क कूलर्स (बीएमसी) और मिल्क चिलिंग सेंटर का सौरीकरण शामिल है, जिसे अत्याधुनिक सौर माइक्रोग्रिड प्रौद्योगिकी द्वारा सुगम बनाया गया है।

शाह ने कहा, ‘‘ नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को एकीकृत करके, हमारा लक्ष्य डेयरी मूल्य श्रृंखला में परिचालन दक्षता को बढ़ावा देना तथा हरित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।’’ टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘ एनडीडीबी के साथ हमारी साझेदारी उन्नत अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करके, कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाकर और परिचालन दक्षता बढ़ाकर डेयरी क्षेत्र में क्रांति लाएगी।’’

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 1:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement