facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TRAI ने SC को बताया, डिएक्टिवेट मोबाइल नंबर 90 दिनों तक नए यूजर को नहीं दिया जाता

Advertisement

ट्राई ने बताया कि जिन मोबाईल नंबर को डिएक्टिवेट कर दिया जाता है उसे कम से कम 90 दिन तक किसी नए यूजर को दिया नहीं जाता।

Last Updated- November 03, 2023 | 6:12 PM IST
fake call

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि जिन मोबाइल नंबरों को इस्तेमाल न किए जाने के कारण डिएक्टिवेट कर दिया जाता है या ग्राहक के अनुरोध पर बंद कर दिया जाता है, उसे कम से कम 90 दिन तक किसी नए ग्राहक को आवंटित नहीं किया जाता।

उच्चतम न्यायालय किसी मोबाइल नंबर को इस्तेमाल न किए जाने के कारण उसे बंद या निष्क्रिय करने के बाद डेटा के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताने वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

ट्राई के जवाबी हलफनामे पर विचार करने वाली न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि कोई ग्राहक पिछले फोन नंबर से जुड़े व्हाट्सएप खाते को ‘डिलीट’ कर और लोकल डिवाइस मेमोरी, क्लाउड या ड्राइव में रखे डेटा को हटाकर व्हाट्सएप डेटा के दुरुपयोग को रोक सकता है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम मौजूदा रिट याचिका पर आगे सुनवाई करने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि ट्राई के जवाबी हलफनामे से यह स्पष्ट है कि मोबाइल टेलीफोन नंबर को इस्तेमाल न करने के लिए निष्क्रिय या ग्राहक के अनुरोध पर बंद करने के बाद उसे कम से कम 90 दिन तक किसी नए ग्राहक को आवंटित नहीं किया जाता।’’

शीर्ष न्यायालय ने 30 अक्टूबर को पारित किए आदेश में कहा, ‘‘यह पहले वाले ग्राहक पर निर्भर करता है कि वह निजता बनाए रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए।’’

ट्राई के हलफनामे पर गौर करते हुए पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और इसे खारिज कर दिया।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 6:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement