facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TRAI 30 नवंबर की समयसीमा नहीं बढ़ाएगा, कमर्शियल संदेशों पर निगरानी होगी सख्त

Advertisement

इसके लिए शुरुआती समयसीमा 1 नवंबर थी।

Last Updated- November 22, 2024 | 11:16 PM IST
TRAI- ट्राई

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) वाणिज्यिक संदेशों के मामले में अनिवार्य रूप से निगाह रखने के लिए 30 नवंबर की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाएगा। अधिकारियों ने यह संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि 13,000 से ज्यादा कारोबार दूरसंचार परिचालकों के पास अपनी श्रृंखला का पंजीकरण कर चुके हैं।

अगस्त में विनियामक ने यह अनिवार्य किया था कि कारोबारों या प्रमुख इकाइयों (पीई), जिनमें बैंक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और वित्तीय संस्थान शामिल हैं, द्वारा जनता को भेजे गए सभी संदेश ऐसे होने चाहिए, जिन पर नजर रखी जा सके। हालांकि इसके लिए शुरुआती समयसीमा 1 नवंबर थी।

लेकिन पिछले महीने इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था, क्योंकि कारोबारों और पंजीकृत टेलीमार्केटर्स (आरटीएम) दोनों ने ही शिकायत की थी कि इतने कम समय से उन्हें तकनीकी सुधार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। इससे कारोबारों द्वारा आवश्यक लेन-देन और सेवा संदेश देने में संभावित व्यवधानों के संबंध में चिंताएं पैदा हुई थीं। लेकिन ट्राई ने कहा कि व्यवस्था लागू की जा चुकी है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘हालांकि दूरसंचार परिचालकों ने पहले मूल समयसीमा के मामले में व्यवधानों की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने अब इसका पालन करने की अपनी क्षमता के बारे में बताया है।’

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement