facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mumbai-Pune Expressway का सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से टोल में 18 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 9:49 AM IST
Mumbai Pune expressway

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टोल में सालाना छह प्रतिशत की वृद्धि होती है, जो हर तीन साल बाद कुल 18 प्रतिशत हो जाता है, जैसा कि नौ अगस्त 2004 की एक सरकारी अधिसूचना में बताया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस वृद्धि से कार तथा जीप जैसे चौपहिया वाहनों के लिए टोल 270 रुपये के बढ़कर 320 रुपये और मिनी बस तथा टेम्पो जैसे वाहनों के लिए 420 रुपये से बढ़कर 495 रुपये हो जाएगा। बड़ी श्रेणी के टू-एक्सल ट्रक के लिए टोल 585 रुपये से बढ़कर 685 रुपये, जबकि बसों के लिए यह 797 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो जाएगा।

वहीं, थ्री-एक्सल ट्रक के 1,380 रुपये से बढ़कर 1,630 रुपये, मल्टी-एक्सल ट्रक तथा मशीनरी-वाहनों के लिए टोल 1,835 रुपये के बढ़कर 2,165 रुपये हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि टोल 2030 तक समान रहेगा क्योंकि तीन साल बाद 2026 में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। करीब 95 किलोमीटर लंबा व छह लेन वाला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 2002 में पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया था। रोजाना करीब 1.5 लाख लोग एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement