facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Company ने Q4 नतीजों में किया 500% डिविडेंड का ऐलान, जानें मुनाफा और कमाई के आंकड़े

Advertisement

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ने 9 साल में शेयरधारकों को दिया सबसे बड़ा इनाम

Last Updated- April 29, 2025 | 5:23 PM IST
TATA

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने जनवरी-मार्च 2025 (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस तिमाही के साथ ही शेयरधारकों को बड़ी सौगात देते हुए 500% यानी ₹5 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू के आधार पर है और पिछले 9 सालों में सबसे बड़ा डिविडेंड माना जा रहा है।

कंपनी का मुनाफा घटा, लेकिन कमाई और ऑपरेटिंग मार्जिन में बढ़त

इस तिमाही में ट्रेंट का शुद्ध मुनाफा 50% से ज़्यादा गिरकर ₹311.60 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹712.09 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशनल कमाई बढ़कर ₹4216.94 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹3297.70 करोड़ थी। कंपनी का EBITDA (कमाई से पहले का मुनाफा) ₹656.39 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹377 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 1.01% बढ़कर 16% हो गया।

9 साल में सबसे बड़ा डिविडेंड

ट्रेंट के बोर्ड ने FY25 के लिए ₹5 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। अगर इसे मंजूरी मिलती है तो यह भुगतान कंपनी की 73वीं AGM के चार दिन बाद किया जाएगा। पिछले साल यानी FY24 में कंपनी ने ₹3.20 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, और FY23 में ₹2.20। FY21 में यह डिविडेंड ₹1.10 प्रति शेयर था।

शेयर में उछाल, ट्रेंट बना Nifty 50 का टॉप गेनर

नतीजों और डिविडेंड की खबर के बाद मंगलवार को ट्रेंट का शेयर 5.77% चढ़कर ₹5510 प्रति शेयर पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मार्केट कैप अब ₹1.95 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

कंपनी के बारे में

ट्रेंट लिमिटेड की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। यह वेस्टसाइड (Westside), जूडियो (Zudio), उत्सा (Utsa) जैसे फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को चलाती है। कंपनी लगातार भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ा रही है और निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुकी है।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement