facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Truecaller की AI-संचालित कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा शुरू

Advertisement

इस सुविधा के तहत उपयोगकर्ताओं को सीधे ट्रूकॉलर ऐप के भीतर इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकॉर्ड करने की क्षमता होगी।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:23 PM IST
Truecaller की AI-संचालित कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा शुरू, Truecaller's AI-powered call recording feature launched

कॉल करने वाले की पहचान से संबंधित ऐप ‘ट्रूकॉलर’ ने सोमवार को भारत में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा शुरू करने की घोषणा की। इस सुविधा में कॉल का सारांश एवं ब्योरा भी मिलेगा।

कंपनी ने कहा कि एआई-आधारित कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा के लिए शुल्क लगेगा और यह प्रीमियम सदस्यता के साथ उपलब्ध होगी। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ऑपरेटिंग प्रणालियों वाले मोबाइल फोन पर काम करेगी।

इस सुविधा के तहत उपयोगकर्ताओं को सीधे ट्रूकॉलर ऐप के भीतर इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकॉर्ड करने की क्षमता होगी। यह महत्वपूर्ण बातचीत को दर्ज करने और उनके प्रबंधन का एक सुविधाजनक एवं कुशल तरीका मुहैया कराता है।

ट्रूकॉलर ने इस सुविधा की शुरुआत की घोषणा करते हुए बयान में कहा कि कृत्रिम मेधा प्रौद्योगिकी के आने से उपयोगकर्ताओं को जरूरी ब्योरा दर्ज करने की चिंता नहीं रह जाएगी और इससे कॉल के दौरान उत्पादकता सुधरेगी।

कंपनी ने कहा कि इस सुविधा के इस्तेमाल से समूची बातचीत का विस्तृत ब्योरा और उसका सारांश भी उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा किसी भी कॉलर की बातचीत को अंग्रेजी और हिंदी में लिखित रूप में बदला जा सकेगा। यह खास सुविधा प्रीमियम प्लान के तहत ही उपलब्ध कराई जा रही है जो 75 रुपये मासिक या 529 रुपये सालाना की दर से शुरू होता है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement