facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में रिलायंस लगाएगी रिफाइनरी! ट्रंप ने की घोषणा; 300 अरब डॉलर का होगा निवेश

Advertisement

यह खबर ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं और ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल के संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आई है

Last Updated- March 11, 2026 | 10:35 PM IST
Reliance

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने टेक्सस के ब्राउंजविल में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के निवेश से एक नई रिफाइनरी लगाने की मंगलवार को घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि 300 अरब डॉलर के एक करार के तहत यह रिफाइनरी स्थापित की जाएगी।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत और अमेरिका ने फरवरी 2026 में द्विपक्षीय व्यापार समझौता किया है। इस समझौते के तहत भारत ने दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे को कम करने के लिए पांच वर्षों के दौरान ईंधन सहित 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने की मंशा जताई थी।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं और ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल के संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आई है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत पिछले सप्ताह करीब 120 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। होर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के बीच का एक अहम समुद्री मार्ग है जहां से करीब 20 फीसदी वैश्विक तेल की आपूर्ति होती है।

ट्रंप ने कहा कि नई रिफाइनरी का निर्माण अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग (एएफआर) द्वारा किया जाएगा जो पिछले 50 वर्षों में अमेरिका की पहली नई रिफाइनरी होगी। ट्रंप ने कहा कि इस रिफाइनरी से वैश्विक निर्यात बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और आसपास के क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। आरआईएल ने इस रिफाइनरी परियोजना के बारे में फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है।

(साथ में रॉयटर्स)

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement