facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयर इंडिया के साथ पार्टनरशिप की तलाश में टर्किश एयरलाइंस

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 6:10 PM IST

तुर्किये की विमानन कंपनी टर्किश एयरलाइंस भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एयर इंडिया (AI) के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाश रही है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वर्तमान में टर्किश एयरलाइंस, इंडिगो के साथ कोडशेयर समझौता के साथ-साथ निकटता से सहयोग कर रही है।

टर्किश एयरलाइंस के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) एवं निदेशक मंडल के सदस्य बिलाल एक्सी ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों के साथ और अधिक सहयोग की वकालत की।

उन्होंने कहा कि वह AI के साथ भागीदारी कर सकते हैं। इस भागीदारी से दोनों देशों के साथ-साथ पर्यटन को भी समर्थन मिलेगा।

एक्सी ने कहा, ‘‘हमें विस्तार के लिए पर्याप्त भारतीय बाजार नहीं मिल रहा है। हम अपनी उपस्थिति बढ़ाने की कोशिश में हैं। यह टर्की एयरलाइंस के लिए भारत में परिचालन का विस्तार करने का सही समय है।’’

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement