facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

TV18 Broadcast Q2 Results: दूसरी तिमाही में 65 करोड़ रुपये का घाटा लेकिन रेवेन्यू 22% बढ़ा

Advertisement

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि खेल और डिजिटल मंच में निवेश के कारण उसे घाटा हुआ।

Last Updated- October 25, 2023 | 5:53 PM IST
Q2 Results Today

TV18 Broadcast Q2 Results: टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (TV18 Broadcast) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 65 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि खेल और डिजिटल मंच में निवेश के कारण उसे घाटा हुआ।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 10.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि हालांकि उसकी एकीकृत परिचालन आय 21.76 प्रतिशत बढ़कर 1,794.17 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,473.43 करोड़ रुपये थी।

फिल्म स्टूडियो और खेल खंड में अच्छे प्रदर्शन से बढ़ी इनकम

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में एकीकृत आमदनी में वृद्धि नए कारोबार, फिल्म स्टूडियो और खेल खंड में अच्छे प्रदर्शन के कारण हुई।

कंपनी ने हालांकि कहा कि सितंबर तिमाही में विज्ञापन में मांग सीमित रही लेकिन “तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन में सकारात्मक गति मिलने की उम्मीद है।”

सितंबर तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का कुल व्यय 39.71 प्रतिशत बढ़कर 2,076.15 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी सालाना आधार पर 34.08 प्रतिशत बढ़कर 1,989.02 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन तिमाही में वायकॉम18 को पांच साल के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सभी क्रिकेट मैचों का टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार मिल गया। नेटवर्क 18 समूह की अनुषंगी टीवी18 ब्रॉडकास्ट कई समाचार और मनोरंजन चैनलों का परिचालन करती है।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 5:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement