facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS और Bajaj ने बढ़ाई Ola इलेक्ट्रिक की चुनौती, बाजार हिस्सेदारी घटकर 25% पर आई

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट; टीवीएस और बजाज ने अपने हिस्से को बढ़ाया। 2024 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री ने 10 लाख का आंकड़ा पार किया।

Last Updated- December 02, 2024 | 10:18 PM IST
Ola Electric

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों के बीच टीवीएस और बजाज ऑटो प्रतिस्पर्धा बढ़ा रही हैं। अब वे ओला इलेक्ट्रिक के साथ कड़ी टक्कर में हैं जिसकी बाजार हिस्सेदारी में पिछले महीने भारी गिरावट देखी गई। बेंगलूरु की ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी मई की 49.8 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर में 31 प्रतिशत रह गई।

त्योहारी सीजन में जोरदार छूट की वजह से ऐसा हुआ। नवंबर में यह और घटकर 25.3 प्रतिशत रह गई। यह इस साल का सबसे निचला स्तर है और महज 29,191 वाहनों का पंजीकरण हुआ जबकि अक्टूबर में 41,775 वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

हालांकि ओला इलेक्ट्रिक 25 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ सर्वाधिक बाजार पर पकड़ बनाए हुए है। लेकिन इसकी प्रतिस्पर्धी टीवीएस और बजाज ऑटो क्रमशः 23.3 प्रतिशत और 22.6 प्रतिशत के साथ कुछ ही पीछे हैं। त्योहारी सीजन के दौरान टीवीएस और बजाज की बिक्री में भी गिरावट आई, लेकिन यह ओला से कम रही।

कैलेंडर वर्ष 2024 में पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री ने एक साल में 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया और नवंबर के आखिर में यह 10.3 लाख पर पहुंच गई। नवंबर की कुल बिक्री 1,15,374 वाहनों के साथ साल की तीसरी सबसे ज्यादा बिक्री रही।

बिक्री बढ़ाने के लिए टीवीएस और बजाज ऑटो के आक्रामक प्रयासों के बावजूद कैलेंडर वर्ष 2024 में पहले 11 महीने के पंजीकरण में ओला इलेक्ट्रिक अपनी प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे रही। 3.93 लाख से ज्यादा वाहनों के साथ इसके पंजीकरण की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत तक पहुंच गई।

इस दौरान 2,02,905 वाहनों के साथ टीवीएस की बाजार हिस्सेदारी 19.5 प्रतिशत रही, जबकि वाहन बिक्री का आंकड़ा 1,74,913 तक पहुंचाने वाली बजाज ऑटो 16.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही। एथर ने भी एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया और उसका बाजार हिस्सा 11 फीसदी से अधिक है।

20 दिसंबर तक स्टोरों की संख्या बढ़ाकर 4,000 करेगी ओला

ओला इलेक्ट्रिक की योजना 20 दिसंबर 2024 तक अपने कंपनी स्वामित्व वाले स्टोर की संख्या चार गुना बढ़ा 4,000 करने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को बयान में कहा कि कंपनी के वर्तमान में 800 स्टोर हैं और वह 3,200 से अधिक नए स्टोर खोलने की तैयारी है।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement