facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रीमियम स्कूटर बाजार में TVS का बड़ा दांव, Ntorq 150 के लिए ₹100 करोड़ का निवेश

Advertisement

टीवीएस स्पोर्ट स्कूटर श्रेणी में अपनी स्थिति दमदार करना चाहती है, जो वृहद दोपहिया बाजार के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Last Updated- September 09, 2025 | 11:17 PM IST
TVS

टीवीएस मोटर कंपनी ने हाल ही में पेश किए गए एनटॉर्क 150 हाइपर स्पोर्ट स्कूटर के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले त्योहारों का लाभ लेते हुए प्रीमियम स्कूटर श्रेणी में मांग को बढ़ावा देना है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कम्यूटर एवं ईवी कारोबार के प्रमुख अनिरुद्ध हलदर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि कंपनी की रणनीति प्रीमियम स्कूटर की मांग को पूरा करने के लिए उत्पाद और नेटवर्क दोनों में निवेश करने की है। उन्होंने कहा, ‘एनटॉर्क 150 के साथ हम जीएसटी जैसे बाजार में आए बदलावों के बावजूद त्योहारी सीजन की मांग को वृद्धि में बदलने के लिए मजबूत निवेश और एक उत्तरदायी डीलर नेटवर्क द्वारा समर्थित प्रीमियम स्कूटरों पर निवेश दोगुना कर रहे हैं।’

हलदर ने कहा कि एनटॉर्क 150 महज फर्राटा भरने भर नहीं है। इसे मौजूदा समय के अनुसार और बेहतरीन एरोडायनामिक्स के साथ डिजाइन किया गया है ताकि युवाओं खासकर स्टाइल के प्रति सजग उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जा सके।

टीवीएस स्पोर्ट स्कूटर श्रेणी में अपनी स्थिति दमदार करना चाहती है, जो वृहद दोपहिया बाजार के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ रहा है। एनटॉर्क 150 की पेशकश कंपनी के हालिया अपडेट के बाद हुआ है, जिसमें टीवीएस ऑर्बिटर भी शामिल है और इसे हलदर सभी श्रेणियों में सबसे नया पोर्टफोलियो बताते हैं।

Advertisement
First Published - September 9, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement