facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Home Credit India में 80.74% हिस्सा लेगी टीवीएस होल्डिंग्स

Advertisement

होम क्रेडिट इंडिया असल में होम क्रेडिट ग्रुप का हिस्सा है जो अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता वित्त प्रदाता है। इसकी स्थापना साल 1997 में हुई थी।

Last Updated- May 10, 2024 | 11:09 PM IST
TVS Motors share price

टीवीएस होल्डिंग्स के निदेशक मंडल ने होम क्रेडिट इंडिया फाइनैंस में 554 करोड़ रुपये में 80.74 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी लेने को मंजूरी दे दी है। वाहन कलपुर्जा कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शेष 19.26 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रेमजी इन्वेस्ट और अन्य सहयोगी खरीदेंगे।

बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर के बाद टीवीएस होल्डिंग्स प्रस्तावित सौदे के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से और होम क्रेडिट रिजर्व बैंक से अनुमति मांगेगी। एक बयान में कहा गया है कि होम क्रेडिट टीवीएस होल्डिंग्स की सहायक कंपनी होगी, जो अपने अनूठे ग्राहक हिस्से पर ध्यान देते हुए अपनी ब्रांड पहचान बनाए रखेगी।

होम क्रेडिट इंडिया असल में होम क्रेडिट ग्रुप का हिस्सा है जो अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता वित्त प्रदाता है। इसकी स्थापना साल 1997 में हुई थी। होम क्रेडिट ग्रुप ने साल 2012 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था और देश में उसके 1.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

होम क्रेडिट इंडिया उपभोक्ता फाइनैंसिंग बाजार की अग्रणी कंपनी है और 31 मार्च, 2024 तक इसकी 5,535 करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन संपत्ति (एयूएम) थी। इसके 3,800 कर्मचारी हैं और देश भर के 625 शहरों में 50,000 से ज्यादा पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) हैं। यह ऐसे न्यू-टू-क्रेडिट (एनटीसी) ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करती है, जिन्हें व्यक्तिगत ऋण की जरूरत होती है।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement