facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू, वैश्विक बाजारों में उद्योग से बेहतर प्रदर्शन का भरोसा: TVS Motor

Advertisement

उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी को सामान्य मानसून के साथ ग्रामीण बाजारों को मजबूती मिलने की संभावना के चलते वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

Last Updated- August 18, 2024 | 9:24 PM IST
TVS Motor
Representative Image

टीवीएस मोटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के एन राधाकृष्णन ने कहा कि नए उत्पादों की पेशकश और प्रमुख क्षेत्रों में परिचालन को मजबूत करने के साथ चालू वित्त वर्ष में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उद्योग के मुकाबले कंपनी के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी को सामान्य मानसून के साथ ग्रामीण बाजारों को मजबूती मिलने की संभावना के चलते वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो राधाकृष्णन ने इस साल अफ्रीका जैसे प्रमुख बाजारों में बेहतर प्रदर्शन और पश्चिम एशिया तथा लातिन अमेरिका जैसे अन्य क्षेत्रों में परिचालन का विस्तार करने की उम्मीद जताई।

राधाकृष्णन ने विश्लेषकों के साथ एक वार्ता में कहा, ”हमारे मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो; उपभोक्ताओं, नए उत्पादों, आकर्षक गुणवत्ता और प्रौद्योगिकी पर हमारे अटूट जोर के चलते हमें विश्वास है कि हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में उद्योग से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करने वाले बजट, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लगातार उच्च प्रतिबद्धता के साथ इस बात की पूरी उम्मीद है कि कंपनी वृद्धि की गति को बनाए रखेगी।

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 3:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement