facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor Q1 Results: 42 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, कंपनी ने कमाए 434 करोड़ रुपये

Advertisement

ऑपरेशन से TVS का राजस्व भी वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान 24 फीसदी बढ़कर 9,056 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- July 24, 2023 | 5:04 PM IST
TVS Motor

चेन्नई की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company- TVS)) ने 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ (consolidated net profit) में 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और कंपनी को 434 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी के लाभ में बढ़ोतरी सेल और राजस्व (रेवेन्यू) में वृद्धि के कारण हुई।

कंपनी का मुनाफा 2022-23 की समान अवधि (अप्रैल से जून की अवधि) के दौरान 305 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व भी वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान 24 फीसदी बढ़कर 9,056 करोड़ रुपये हो गया। जबकि कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि यानी वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल से जून तिमाही में 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7,316 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

तिमाही के दौरान, कंपनी ने 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 764 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा ऑपरेटिंग कामकाजी मुनाफा (EBITDA) दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 599 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया गया था। कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन पिछले साल की पहली तिमाही के 10 फीसदी के मुकाबले 10.6 फीसदी है।

बढ़ी वाहनों की बिक्री

निर्यात सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और जून 2023 को समाप्त तिमाही में 9.53 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जबकि जून 2022 को समाप्त तिमाही में 9.07 लाख इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई थी।

जून 2023 को समाप्त तिमाही में मोटरसाइकिल की बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 4.63 लाख यूनिट हो गई, जबकि जून 2022 को समाप्त तिमाही में यह 4.34 लाख यूनिट थी। जून 2023 को समाप्त तिमाही में स्कूटर की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 3.50 लाख इकाई हो गई, जबकि 2022-23 की पहली तिमाही में 3.15 लाख इकाई थी।

समीक्षाधीन तिमाही में तिपहिया वाहनों की बिक्री 0.35 लाख यूनिट रही, जबकि 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान यह 0.46 लाख यूनिट थी। जून 2023 को समाप्त तिमाही में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 39,000 इकाई रही, जबकि जून 2022 को समाप्त तिमाही में यह 9,000 यूनिट थी।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement