facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

TVS Motor Q3 results: नेट प्रॉफिट 4% बढ़कर ₹618 करोड़, रेवेन्यू में 10% की बढ़त

Advertisement

TVS Motor Q3 Results: तिमाही नतीजों में, कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) स्ट्रीट के अनुमानित ₹657 करोड़ से कम रहा।

Last Updated- January 28, 2025 | 2:41 PM IST
TVS Motor
Representative image

TVS Motor Q3 Results: टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 4.2% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹618 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹593 करोड़ था।

तिमाही नतीजों में, कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) स्ट्रीट के अनुमानित ₹657 करोड़ से कम रहा।

Q3FY25 में कंपनी की परिचालन आय ₹9,097 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के ₹8,245 करोड़ के मुकाबले 10% ज्यादा है।

टीवीएस मोटर के EBITDA में साल-दर-साल आधार पर 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो ₹1,081 करोड़ तक पहुंच गई। यह विश्लेषकों की ₹1,061 करोड़ की उम्मीदों के करीब रही।

कंपनी का EBITDA मार्जिन 70 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 11.9% हो गया, जो पहले 11.2% था।

टीवीएस मोटर के सभी सेगमेंट्स – ऑटोमोटिव व्हीकल्स और पार्ट्स, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसॉलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़ा है।

कंपनी की इस तिमाही में कुल वॉल्यूम्स में 10% की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 57% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में कर से पहले लाभ (PBT) 837 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही के 775 करोड़ रुपये की तुलना में 8 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, इस तिमाही में 41 करोड़ रुपये का फेयर वैल्यूएशन लॉस भी शामिल था, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 65 करोड़ रुपये का फेयर वैल्यूएशन गेन हुआ था।

 

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement