facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor Q3 Results: दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 28 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 8:01 PM IST
TVS Motor

वाहन कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) का एकीकृत शुद्ध लाभ (net profit) चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 304 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 237 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टीवीएस मोटर की कुल आय आलोच्य अवधि में बढ़कर 8,075 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में आय 6,606 करोड़ रुपये थी। इस दौरान उसकी दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 8.36 लाख इकाई हो गई।

एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 8.35 लाख इकाई रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 456 करोड़ रुपये से बढ़कर 974 करोड़ रुपये रहा। टीवीएस मोटर के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष के लिए पांच रुपये प्रति शेयर यानी 500 प्रतिशत के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement