facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor की बिक्री 6% बढ़ी, सितंबर में बेचे 4,02,553 वाहन

Advertisement

TVS ने कहा कि सितंबर में उसने 1,00,294 वाहनों का निर्यात किया।

Last Updated- October 02, 2023 | 12:20 PM IST
TVS Motor

TVS मोटर कंपनी की कुल बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 4,02,553 यूनिट पर पहुंच गई। कंपनी ने सितंबर, 2022 में डीलरों को 3,79,011 वाहन भेजे थे। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसकी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सात प्रतिशत बढ़कर 3,86,955 यूनिट पर पहुंच गई, जो सितंबर, 2022 में 3,61,729 इकाई थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 2,83,878 यूनिट से 3,00,493 यूनिट हो गई। निर्यात के मोर्चे पर, कंपनी ने कहा कि सितंबर में उसने 1,00,294 वाहनों का निर्यात किया। एक साल पहले समान महीने में निर्यात का आंकड़ा 86,462 यूनिट रहा था।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी का दोपहिया निर्यात बढ़कर 86,462 यूनिट हो गया, जो सितंबर, 2022 में 77,851 इकाई था। हालांकि, सितंबर में कंपनी की तिपहिया बिक्री घटकर 15,598 इकाई रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 17,282 इकाई थी।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 12:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement