facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor Share Price: सब्सिडियरी ने जर्मनी की दिग्गज कंपनी में Killwatt GmbH बढ़ाई हिस्सेदारी

Advertisement

Killwatt GmbH इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में प्रोडक्ट एंड डिजाइन के डेवलपमेंट, डिजाइन, मैन्युफैक्चरंग, सेल और डिस्ट्रीब्यूशन का काम देखती है।

Last Updated- February 27, 2024 | 8:44 AM IST
TVS Motors share price

तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए TVS Motor (सिंगापुर) पीटीई लिमिटेड ने जर्मनी की दिग्गज कंपनी Killwatt GmbH में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी नें एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि कंपनी जर्मन की कंपनी Killwatt GmbH में अतिरिक्त 8,000 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर रही है।

इस अधिग्रहण के साथ ही टीवीएस की हिस्सेदारी 39.28 फीसदी से बढ़कर 49 फीसदी हो गई है। किलवाट जीएमबीएच (Killwatt GmbH), जर्मनी के टिर्शेनरेथ में स्थित एक निजी कंपनी है जो कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के विकास, डिजाइन, निर्माण, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन का काम देखती है।

4 मिलियन यूरो मूल्य का यह अधिग्रहण टीवीएस मोटर के ई-पर्सनल मोबिलिटी क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की रेस में बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही इससे Killwatt GmbH के साथ लॉन्गटर्म पार्टनरशिप स्थापित करने का लक्ष्य भी पूरा होगा।

यह भी पढ़ें: EVs: 2024 में और फर्राटा भरेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, ई-कारों का दिखेगा दमखम

11 मार्च को पूरा होगा अधिग्रहण

ऐसा माना जा रहा है कि ये अधिग्रहण 11 मार्च, 2024 तक पूरा हो जाएगा। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस अधिग्रहण डील के लिए टीवीएस मोटर (सिंगापुर) 4 मार्च, 2024 को या उससे पहले 2 मिलियन यूरो का भुगतान करेगा, इसके बाद का शेष 2 मिलियन यूरो का भुगतान होगा।

शेयरों की बात करें तो बीएसई पर टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के शेयर ₹45.05 या 2.13% की बढ़त के साथ ₹2,161.55 पर बंद हुए।

क्या करती है Killwatt GmbH

Killwatt GmbH की शुरुआत, जुलाई 2020 में हुई थी, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में प्रोडक्ट एंड डिजाइन के डेवलपमेंट, डिजाइन, मैन्युफैक्चरंग, सेल और डिस्ट्रीब्यूशन में माहिर है। यह अधिग्रहण ई-पर्सनल मोबिलिटी सेक्टर में लीडिंग प्लेयर बनने और अपने ग्राहकों को सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदान करने के टीवीएसएम के कदम के अनुसार है।

यह भी पढ़ें: Tesla की प्रतिस्पर्धी VinFast की तमिलनाडु इकाई का निर्माण शुरू

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement