facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS ने नॉर्टन सुपरबाइक के डिजाइन की पहली झलक दिखाई, जारी किया स्केच

Advertisement

नए डिजाइन में नॉर्टन के डिजाइन प्रमुख साइमन स्किनर और अनुभवी कार डिजाइनर गेरी मैकगवर्न का दिमाग लगा है

Last Updated- October 23, 2025 | 11:17 PM IST
TVS

चेन्नई की टीवीएस मोटर कंपनी का हिस्सा बन चुकी ब्रिटेन की 123 साल पुरानी प्रतिष्ठित नॉर्टन मोटरसाइकल्स के नए कलेवर की यात्रा आज नए दौर में पहुंच गई। कंपनी ने अपनी इस बिल्कुल नई प्रमुख सुपरबाइक के पहले आधिकारिक डिजाइन का स्केच जारी किया।

इसका विनिर्माण कंपनी के सोलिहुल मुख्यालय में किया जाएगा। नए डिजाइन में नॉर्टन के डिजाइन प्रमुख साइमन स्किनर और अनुभवी कार डिजाइनर गेरी मैकगवर्न का दिमाग लगा है। वह जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर तथा निदेशक मंडल के सदस्य हैं।

कंपनी इस साल के आ​खिर में मिलान में ईआईसीएमए में मोटरसाइकलों की बिल्कुल नई श्रृंखला पेश करेगी, जिसकी अगुआई नई सुपरबाइक करेगी और जो नए डिजाइन के दर्शन तथा नई ब्रांड पहचान का प्रतीक होगी।

मैकगवर्न ने रिसर्जेंस कार्यक्रम के दौरान रचनात्मक और ब्रांड टीमों को सलाह दी है। यह कार्यक्रम नॉर्टन के भविष्य का आधार है। नॉर्टन में अपनी सलाहकार भूमिका के बारे में मैकगवर्न ने कहा, ‘आधुनिकता, नवाचार और लक्जरी ऐसे शब्द नहीं हैं, जिनके बारे में आप क्लासिक मोटरसाइकल ब्रांडों पर विचार करते समय तुरंत सोचते हैं।

मोटरसाइकलें और कारें अलग-अलग होती हैं, फिर भी उनका मूल महत्त्व समान होता है। उनमें सबसे प्रमुख है, भावनाओं को जगाने की क्षमता। हालांकि उनकी डिजाइन शैली भिन्न हैं, लेकिन फिर भी दोनों ही चाहत की चीजें बन सकती हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement