facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS SCS ने Hero, Bajaj, SBI से जुटाए 520 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 10:11 PM IST
TVS Motor

Hero एंटरप्राइज, बजाज हो​ल्डिंग्स और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई निवेशकों ने IPO लाने की तैयारी कर रही टीवीएस सप्लाई चैन सॉल्युशंस (SCS) में निवेश किया है। टीवीएस परिवार की यह कंपनी भारत में सबसे बड़ी सप्लाई चेन सॉल्यूशन प्रोवाइडर में से एक है।

TVS SCS ने पिछले चार महीनों में 520 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शुक्रवार को कंपनी ने IPO के जरिये नए शेयर बेचकर 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय बाजार नियामक से मंजूरी मांगी थी।

कंपनी द्वारा दिसंबर के अंत से अब तक जुटाई गई 520 करोड़ रुपये में हीरो एंटरप्राइजेज ने करीब 250 करोड़ रुपये, एसबीआई ने 100 करोड़ रुपये और बजाज ने अन्य 50 करोड़ रुपये का निवेश किया और इसके साथ ही इन कंपनियों ने करीब 4 प्रतिशत, 1.5 प्रतिशत और 1 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की।

100 करोड़ रुपये का एक और अन्य निवेश मुंबई के एक पारिवारिक कार्यालय की तरफ से किया गया। इस समूह ने इस साल की पहली तिमाही तक निवेश करने की इच्छा जताई है।

Also Read: MG Motor ने लॉन्च की Comet EV, कीमत 8 लाख रुपये से भी कम

कंपनी के मौजूदा शेयरधारक प्रस्तावित आईपीओ में करीब 2 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। इन शेयरधारकों में पैतृक समूह टीवीएस मोबिलिटी और टाटा कैपिटल फाइनैं​​​शियल सर्विसेज और ओमेगा टीसी हो​ल्डिंग जैसे निवेशक शामिल हैं। यह तीन दशक में टीवीएस परिवार की ओर से पहला आईपीओ होगा।

इससे पहले वर्ष 1994 में टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक का आईपीओ आया था। कंपनी ने करीब 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए फरवरी 2022 में बाजार नियामक के पास अपना दस्तावेज सौंपा था, लेकिन बाजार हालात अनुकूल नहीं होने के कारण यह योजना आगे बढ़ गई थी। अब इस आईपीओ का आकार 2,000 करोड़ रुपये से घटाकर 750 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement