facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Srichakra 30 लाख डॉलर में करेगी SG Acquisition Corporation का अधिग्रहण

Advertisement

टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने अमेरिका की एसजी एक्विजिशन कॉरपोरेशन में निवेश किया है।

Last Updated- November 03, 2023 | 4:01 PM IST
TVS

टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड टायर बनाने वाली कंपनी सुपर ग्रिप कॉरपोरेशन का पूर्ण स्वामित्व हासिल करने के लिए अमेरिका स्थित एसजी एक्विजिशन कॉरपोरेशन का 30 लाख डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करेगी।

टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने अमेरिका की एसजी एक्विजिशन कॉरपोरेशन में निवेश किया है। इसमें प्रति शेयर 10,000 अमेरिकी डॉलर की कीमत पर 300 सामान्य शेयरों का अभिदान शामिल है। इससे कुल राशि 30 लाख डॉलर बैठती है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ यह निवेश हमें एसजी एक्विजिशन कॉरपोरेशन (अमेरिका) का पूर्ण स्वामित्व प्रदान करता है।’’ बयान में कहा गया कि एसजी एक्विजिशन कॉरपोरेशन बाद में सुपर ग्रिप कॉरपोरेशन (अमेरिका) की संपत्तियों, देनदारियों और व्यवसाय संचालन को अपने हाथ में ले लेगी।

टीवीएस श्रीचक्र ने कहा कि एसजी एक्विजिशन का पंजीकरण पांच सितंबर 2023 को किया गया था और इसलिए ‘‘ पिछले तीन वर्षों में इसकी पृष्ठभूमि, व्यावसायिक गतिविधियों तथा वित्त प्रदर्शन के बारे में प्रासंगिक विवरण उपलब्ध नहीं हैं।’’

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement