facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS नॉर्टन में करेगी बड़ा निवेश

Advertisement

नए वाहनों के विकास, अनुसंधान एवं विकास, और वैश्विक विस्तार के लिए TVS मोटर की योजना; नॉर्टन अगले तीन साल में पेश करेगी छह नए मॉडल

Last Updated- July 17, 2024 | 11:25 PM IST
TVS Motors share price

टीवीएस मोटर कंपनी ब्रिटेन की प्रतिष्ठित बाइक विनिर्माता नॉर्टन मोटरसाइकल में करीब 20 करोड़ पाउंड का निवेश करेगी, जिसका स्वामित्व भारत की इस दिग्गज कंपनी के पास है। यह निवेश नए वाहनों के विकास, सुविधाओं, शोध एवं विकास और वैश्विक स्तर की गुणवत्ता इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

वाहन विस्तार की अपनी योजना के तहत नॉर्टन अगले तीन साल के दौरान छह नए मॉडल पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस निवेश और विकास की योजनाओं से कंपनी भारत सहित अंतरराष्ट्रीय विस्तार के मामले में श्रेष्ठ स्थान हासिल करेगी। अलबत्ता टीवीएस मोटर भारत में नॉर्टन की शुरुआत के संबंध में मौन रही।

टीवीएस ने कहा कि ब्रिटेन के सोलिहुल की यह कंपनी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली और भारत में विस्तार करना चाहती है। गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में नॉर्टन की वरिष्ठ प्रबंधन टीम के सदस्यों – सुदर्शन वेणु, रॉबर्ट हेंटशेल और रिचर्ड अर्नोल्ड ने ब्रांड के दृष्टिकोण को साझा किया था और इस बात की चर्चा की थी कि किस तरह नॉर्टन अब वैश्विक स्तर पर विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंधन निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा ‘हमारा दृष्टिकोण, प्रतिबद्धता और नॉर्टन ब्रांड में निवेश रोमांचक चरण में प्रवेश कर कर है। हम इसे दुनिया भर के मोटरसाइकिल चालकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।’

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement