facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Twitter के लिए इस साल के अंत तक कोई और सीईओ मिल जाने की उम्मीद: Elon Musk

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 1:47 PM IST
Elon Musk

अरबपति कारोबारी ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने बुधवार को कहा कि उन्हें ‘‘संभवत: इस साल के अंत तक’’ ट्विटर (Twitter) के लिए कोई और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल जाने की उम्मीद है।

ट्विटर के मौजूदा सीईओ मस्क ने दुबई में ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट’ को एक वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए यह सुनिश्चित करना सबसे जरूरी है कि यह सोशल मीडिया मंच काम करना जारी रख सके।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे इस संगठन को स्थिर करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इसकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहे।’’

यह पूछे जाने पर कि वह ट्विटर के सीईओ का नाम कब घोषित करेंगे, मस्क ने कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि इस साल के अंत तक इस कंपनी को चलाने के लिए किसी और को ढूंढना उचित समय होगा।’’ मस्क (51) ने शुरुआत में ‘पेपैल’ वित्तीय वेबसाइट से धन कमाया।

उसके बाद उन्होंने अंतरिक्ष यान कंपनी ‘स्पेसएक्स’ की स्थापना की और फिर इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी टेस्ला में निवेश किया और हालिया महीनों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की 44 अरब डॉलर की खरीद के कारण पैदा हुई उथल-पुथल से वह सुर्खियों में रहे।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement