facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्विटर ने कई पत्रकारों के अकाउंट को किया सस्पेंड, डॉक्सिंग पर दी चेतावनी

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 10:19 AM IST
Twitter Blue Price

ट्विटर ने गुरुवार को कई पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है, इनमें न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों के अकाउंट भी शामिल हैं।

रॉयटर्स की खबर के अनुसार अकाउंट सस्इपेंड किए जाने के पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बता दें कि जिन पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड किया गया है, उन सभी ने हाल के महीनों में ट्विटर के नए एलन मस्क के बारे में अपने सोशल मीडिया अकांउट पर काफी टिप्पणियां की हैं।

मस्क ने इन अकाउंट्स को सस्पेंड किए जाने का कारण बताते हुए एक ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कि, डॉक्सिंग नियम सभी पत्रकारों पर भी अन्य यूजर्स की तरह लागू होंगे।

बता दें कि मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर साइबर सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। लाइव स्थानों की डॉक्सिंग को लेकर ट्विटर के सीईओ ने लोगों को चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी दूसरे व्यक्ति की रियल टाइम स्थान की जानकारी को लाइव डॉक्सिंग करने की कोशिश करता है तो उसका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा।

मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा कि “दिन भर मेरी आलोचना करना पूरी तरह से ठीक है, लेकिन मेरे लाइव स्थानों की डॉक्सिंग करना और मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरे में डालना ठीक नहीं है।”

क्या है डॉक्सिंग?

बता दें कि “डॉक्सिंग” का मतलब है कि किसी भी व्यक्ति या संगठन से जुड़े निजी जानकारी, जैसे उसका पर्सनल फोन नंबर या उसके घर का पता आदि को सार्वजनिक रूप से शेयर करना “डॉक्सिंग” कहलाता है।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement