facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रडार पर थीं अदाणी में निवेश करने वाली दो कंपनियां, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई: कांग्रेस

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 5:45 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अदाणी समूह में निवेश करने वाली दो विदेशी कंपनियां वर्ष 2014 से भारतीय टैक्स अधिकारियों के रडार पर रही हैं, लेकिन एक या दो नोटिस को छोड़कर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अदाणी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित कर जांच कराए जाने की जरूरत है।

रमेश ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि मॉरीशस की कम से कम दो ऐसी कंपनियां पिछले एक दशक से भारतीय टैक्स अधिकारियों के रडार पर रही हैं जिन्होंने अदाणी समूह में निवेश किया था तथा उनका उल्लेख शॉर्टसेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बिल्कुल चिर-परिचित तरीका है। ऐसा लगता है कि अदाणी से जुड़े विदेशी फंड 2014 से भारतीय टैक्स अधिकारियों के रडार पर रहे हैं, लेकिन एक या दो नोटिस छोड़कर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से कांग्रेस लगातार अदाणी समूह पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा रही है। इस कारोबारी समूह ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 5:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement