facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flipkart के एक ऐलान के बाद से इस्तीफों की लगी लाइन, दो और सीनियर अधिकारी छोड़ सकते हैं कंपनी

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 10:44 AM IST
Flipkart

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के टॉप लेवल में इस्तीफों का लाइन लग गई है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आदर्श मेनन ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है। बता दें, मेनन शॉप्सी, क्लियरट्रिप और रीकॉमर्स जैसे नए कारोबार के हेड भी रहे हैं। आदर्श ने करीब 10 महीने पहले ही ये इनकी जिम्मेदारी संभाली थी।

यहां के पहले आदर्श, वालमार्ट इंडिया और फ्लिपकार्ट होलसेल में हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर करीब एक साल तक काम कर चुके हैं। आदर्श ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से करीब आठ सालों से जुड़े हुए हैं।

मनीकंट्रोल की खबर में सूत्रों के हवाले लिखा गया है कि सिर्फ आदर्श मेनन ही नहीं बल्कि दो और सीनियर एग्जेक्यूटिव्स भी फ्लिपकार्ट कंपनी छोड़ सकते हैं।

खबर के अनुसार, ‘फ्लिपकार्ट बूस्ट में स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप्स के वाइस प्रेसिडेंट और डी2सी ब्रांड एक्सीलेरेटर चाणक्य गुप्ता करीब 9 साल बाद कंपनी छोड़ सकते हैं। चाणक्य गुप्ता के करियर पर नजर डालें तो वो इससे पहले फ्लिपकार्ट में प्राइवेट ब्रांड्स के वाइस प्रेसिडेंट और हेड का पद संभाल चुके थे।

इसके अलावा एक और सीनियर अधिकारी भी इस्तीफा दे सकते हैं। कंपनी के सीनीयर वाइस प्रेसिडेंट रवीश कुमार सिन्हा भी इस कड़ी में शामिल हो सकते हैं और वो कंपनी छोड़ सकते हैं। वह फुलफिलमेंट सर्विस ग्रुप औऱ सेंट्रल फंक्शन्स ग्रुप के लीडर हैं। फ्लिपकार्ट में वह करीब 8 साल से हैं।

कंपनी के इस ऐलान के बाद हुए कई इस्तीफे

पिछले महीने फ्लिपकार्ट के चीफ आर्टिटेक्ट उत्कर्ष बी ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। करीब 10 सालों से फ्लिपकार्ट के साथ कार कर रहे उत्कर्ष के अलावा दिसंबर 2021 में रंजीत बोयानापल्ली ने अपना खुद का वेंचर फ्लैश शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट छोड़ा था।

बताया जाता है कि ये सभी इस्तीफे फ्लिपकार्ट के एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन्स प्लान (ESOP) के बायबैक के ऐलान के बाद से ही शुरू हुए।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement