facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘IndiGo’ के विमान में शराब पीने के बाद अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार

Last Updated- March 23, 2023 | 12:16 PM IST
indigo

दुबई से मुंबई आ रही ‘इंडिगो’ की एक उड़ान में नशे की हालत में चालक दल के सदस्यों तथा सह यात्रियों को कथित रूप से अपशब्द कहने के मामले में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विमान के मुंबई में उतरने के बाद दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि यहां उन्हें एक अदालत से मामले में जमानत मिल गई।

इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘दुबई से मुंबई आ रही उड़ान संख्या 6ई 1088 में दो यात्रियों को नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने चालक दल के सदस्यों द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद शराब पीना जारी रखा।’’

विमानन कंपनी ने कहा, ‘‘उन्होंने चालक दल के सदस्यों और सह-यात्रियों को अपशब्द कहे। उन्हें अनुचित व्यवहार करने पर नियमानुसार सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद इस संबंध में पास के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। हम अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं।’’

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कोल्हापुर और पालघर के नालासोपारा के रहने वाले हैं। वे खाड़ी देश में एक साल काम करने के बाद लौट रहे थे।’’ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी देश लौटने की खुशी में शराब पी रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब अन्य यात्रियों ने उनके हंगामा करने पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उन्हें तथा बीच-बचाव करने वाले चालक दल के सदस्यों को अपशब्द कहे।’’

सहार थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (अन्य लोगों के जीवन व सुरक्षा को खतरे में डालना) और विमानन नियमों की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह विमान में किसी यात्री के अनुचित व्यवहार करने की इस साल सातवीं घटना है। इससे पहले, 11 मार्च को एक व्यक्ति को लंदन से मुंबई आ रहे विमान के शौचालय में धूम्रपान करने और उसके आपातकालीन निकास को खोलने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

First Published - March 23, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट