facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑफिस से फैक्ट्री तक कर्मचारियों को पहुंचाने पर उबर का फोकस, कंपनी को दिख रहा यहां बड़ा अवसर

Advertisement

भारत जीसीसी, आईटी  पार्क और बड़े उद्यमों में तेजी से बढ़ोतरी देख रहा है, जिससे संगठित क्षेत्र के कर्मचारी परिवहन की महत्त्वपूर्ण संरचनात्मक मांग पैदा हो रही है

Last Updated- January 11, 2026 | 10:12 PM IST
Uber
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उबर भारत में कॉरपोरेट परिवहन बाजार पर भी ध्यान बढ़ा रही है। उसका अनुमान है कि 2030 तक यह बाजार 13 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। राइड-हेलिंग दिग्गज कंपनी इस पर दांव लगा रही है कि ऑफिस कर्मचारियों को आईटी पार्क, फैक्ट्री और वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) तक पहुंचाने से उसे वह बिजनेस और अनुमानित मांग मिलेगी जो कम ही मोबिलिटी सेगमेंट देते हैं।

उबर शटल के ईएमईए और भारत के महा प्रबंधक निकोलस वैन डे लूक ने कहा,’यह एक बहुत बड़ा मौका है, न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि दुनिया भर में उबर के लिए भी। इस कदम से देश के कॉरपोरेट इकोसिस्टम में वृद्धि का पता चलता है।’

भारत जीसीसी, आईटी  पार्क, विनिर्माण केंद्र और बड़े उद्यमों में तेजी से बढ़ोतरी देख रहा है, जिससे संगठित क्षेत्र के कर्मचारी परिवहन की महत्त्वपूर्ण संरचनात्मक मांग पैदा हो रही है। उद्योग के अनुमानों से पता चलता है कि भारत का कॉरपोरेट परिवहन बाजार 2030 तक लगभग 13 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

वैन डे लूक ने कहा कि कंपनी ने सात से आठ साल पहले बड़े आवागमन पैटर्न के साथ प्रयोग शुरू कर दिया था। मिस्र में एक आरंभिक परियोजना के रूप में जो शुरू हुआ, उसे दिल्ली जैसे शहरों में बाजार के आकार, भीड़भाड़ की चुनौतियों और स्पष्ट रूप से परिभाषित आवागमन पैटर्न द्वारा संचालित भारत में शीघ्र अपनाया गया। 

वैन डे लूक ने कहा कि एम्प्लॉई ट्रांसपोर्ट बिजनेस उबर की मार्केटप्लेस राइड्स से इस मामले में अलग है कि इसमें ग्राहकों को एक भरोसेमंद वाहन मुहया कराया जाता है और खाली समय में गाड़ियों को बड़े मार्केटप्लेस में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म मॉडल ड्राइवरों को पीक शिफ्ट के दौरान ग्राहकों को सेवा देने और फिर भी मार्केटप्लेस पर काम करने की सुविधा देता है, जिससे ड्राइवरों को फायदा होता है और ग्राहकों के लिए कीमतें कम करने में भी मदद मिलती है।

Advertisement
First Published - January 11, 2026 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement