facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Uber ने ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन की ओर बदलाव के लिए कई EV कंपनियों से मिलाया हाथ

Last Updated- May 24, 2023 | 2:20 PM IST
Uber to accelerate on electric taxis
BS

ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर (Uber) ने भारत में विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं और अन्य इकाइयों के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की है। उबर ने बुधवार को कहा कि वह अपने भागीदारों के ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन की ओर बदलाव में मदद करना चाहती है।

कंपनी ने कहा कि उसने अगले दो साल में भारत में उबर मंच पर 25,000 इलेक्ट्रिक कारों को तैनात करने के लिए ईवी फ्लीट भागीदार लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज, एवरेस्ट फ्लीट प्राइवेट लिमिटेड और मूव के साथ अपनी भागीदारी का विस्तार किया है।

इसके अलावा उबर ने 2024 तक दिल्ली में 10,000 EV दोपहिया वाहनों के लिए जिप इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने EV फंडिंग के लिए 1,000 करोड़ रुपये निकालने को सिडबी से भी हाथ मिलाया है। उबर ने कहा कि वह जियो-बीपी के जरिये बीपी के साथ अपनी वैश्विक भागीदारी को भारत ला रही है।

इसके अलावा उसने उबर इलेक्ट्रिक वाहनों की तेजी से चार्जिंग के लिए जीएमआर ग्रीन एनर्जी के साथ भी करार किया है। ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन की ओर बदलाव के लिए सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ने जून से दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु में ‘उबर ग्रीन’ की पेशकश की घोषणा की है।

उबर ग्रीन पहल यात्रियों को एक नियमित जीवाश्म-ईंधन वाली कार के बजाय पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन का अनुरोध करने की सुविधा देती है। उबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मोबिलिटी एंड बिजनेस ऑपरेशंस) एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘भारत का विशाल पैमाना और विद्युतीकरण की रफ्तार देश को उबर के लिए प्राथमिकता बनाती है क्योंकि हम 2040 तक अपने मंच पर हर व्यक्ति को इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा कि उबर ग्रीन के साथ कंपनी इस लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रही है।

First Published - May 24, 2023 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट