facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Uber Layoff: अब Uber Technologies ने किया छंटनी का ऐलान, इतने कर्मचारियों की जायेगी नौकरी

Advertisement

इस छंटनी से उबर के 32,700 कर्मचारियों के मजबूत वर्कफोर्स में से 1 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे।

Last Updated- June 22, 2023 | 11:36 AM IST
Uber

उबर टेक्नोलॉजीज (Uber Technologies) ने कहा है कि कंपनी अपने रिक्रूटमेंट डिपार्मेंट (recruitment division) में 200 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।

राइड-शेयर सर्विस देने वाली कंपनी की तरफ से यह कदम साल भर कर्मचारियों की संख्या स्थिर रखने और लागत को सुव्यवस्थित करने की योजना के बीच लिया जा रहा है।

इस छंटनी से उबर के 32,700 कर्मचारियों के मजबूत वर्कफोर्स में से 1 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे। इससे पहले राइड-शेयर कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपने फ्राइट सर्विस डिपार्मेंट से 150 कर्मचारी निकाले थे।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वॉल स्ट्रीट जर्नल का हवाला देते हुए बताया कि रिक्रूटमेंट टीम से निकाले गए कर्मचारियों की संख्या पूरे डिपार्टमेंट में काम कर रहे कर्मचारियों में से 35 प्रतिशत है।

उबर ने कोविड महामारी की शुरुआत में घटाई थी कर्मचारियों की संख्या

उबर ने 2020 के मध्य में महामारी की शुरुआत में अपने कर्मचारियों की संख्या में 17 प्रतिशत की कटौती की और हाल के महीनों में मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘Lyft’ की तुलना में छोटी कटौती की है।

वहीं, मई में उबर ने कहा था कि वह इस साल ऑपरेटिंग इनकम प्रॉफिट दर्ज करने की राह पर है और मार्च तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट के बाद वह अपने वर्कफोर्स को स्थिर रख रहा है।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 11:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement