facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Uber का सरकारी कार्यालयों, एजेंसियों, पीएसयू को टैक्सी सेवा के लिए GeM पोर्टल से करार

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 2:38 PM IST
UBER

ऐप आधारित कैब सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर ने सरकारी खरीद पोर्ट गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के साथ भागीदारी की है। इसके तहत अब जल्द ही मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के कर्मचारी आधिकारिक उद्देश्य के लिए उबर से टैक्सी बुक कर सकेंगे।

एक अधिकारी ने बताया, “यह एक तरह से कॉरपोरेट सेवा की तरह होगी। अभी हमने यह सेवा परीक्षण के तौर पर शुरू की है और धीरे-धीरे इसे सभी मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और पीएसयू कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी। हम इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।”

कंपनी निश्चित दर पर सेवा देगी और बुकिंग रद्द करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के कर्मियों को माल एवं सेवा की खरीद सुविधा देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने 2016 में जीईएम पोर्टल शुरू किया था।

सरकारी विभागों में टैक्सी की मांग बढ़ रही है और सभी विभाग इस मद पर भारी व्यय करते हैं लेकिन अब इस सेवा का उपयोग कर वे काफी बचत कर सकेंगे। पोर्टल पर सबसे ज्यादा मांग के मामले में कैब और टैक्सी सेवा दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी है।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement