facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UBS क्रेडिट सुईस कर्मचारियों पर छंटनी का संकट, जा सकती है 50 फीसदी स्टाफ की नौकरी

Advertisement

यूबीएस क्रेडिट सुईस के 35 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रहा है।

Last Updated- June 28, 2023 | 3:36 PM IST
Credit Suisse

Credit Suisse UBS Deal: UBS ग्रुप की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रेडिट सुईस के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूबीएस क्रेडिट सुईस के 35 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रहा है। बता दें कि बैंकिंग संकट के आने से पहले क्रेडिट सुईस ग्रुप AG में लगभग 45,000 कर्मचारी काम करते थे।

क्रेडिट सुईस को संकट से बचाने के लिए स्विट्जरलैंड सरकार को दखल देना पड़ा था, जिसके बाद यूबीएस (UBS) संकटग्रस्त क्रेडिट सुईस को खरीदने के लिए तैयार हुआ था।

इन कर्मचारियों की होगी छंटनी:

खबरों के मुताबिक, लंदन, न्यूयॉर्क और कुछ एशियाई देशों में भी क्रेडिट सुईस इनवेस्टमेंट बैंक के बैंकर्स, ट्रेडर्स, और सपोर्ट स्टाफ को कंपनी से बाहर किया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस साल तीन बार छंटनी कर सकती है।

पहले छंटनी की प्रक्रिया जुलाई के अंत तक हो सकती है। दूसरे राउंट का लेऑफ सितंबर और उसके बाद अक्टूबर में भी छंटनी की जाएगी।

बता दें कि UBS ग्रुप ने तीन महीने पहले क्रेडिट सुईस को नकदी संकट से बचाया था। अब कॉस्ट कटिंग को ध्यान में रखकर छंटनी करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement