facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अल्ट्राटेक और अदाणी की नजर सीमेंट क्षेत्र पर

Advertisement

अंबुजा सीमेंट का लक्ष्य उत्पादन क्षमता मौजूदा 10 करोड़ टन सालाना से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2028 तक 14 करोड़ टन पर पहुंचाने का है।

Last Updated- October 22, 2024 | 11:00 PM IST
UltraTech Cement's profit declined, but revenue increased; Brokerage house increased the target price UltraTech Cement का मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा; ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक और अरबपति गौतम अदाणी के स्वामित्व वाली अंबुजा, सीमेंट क्षेत्र में और परिसंपत्तियों की तलाश कर रही है। इससे पहले भरपूर नकदी वाली दोनों कंपनियों ने कई अधिग्रहण किए हैं। बैंकरों ने ये बातें कही।

कुमार मंगलम बिड़ला के स्वामित्व वाली अल्ट्राटेक, सीके बिड़ला समूह की कंपनी ओरिएंट सीमेंट की दौड़ से बाहर हो गई क्योंकि ड्यू डिलिजेंस के बाद उसे इस कंपनी के लिए मांगी गई कीमत ज्यादा लगी। बैंकरों ने ये बातें कही।

एक बैंकर ने कहा, दोनों कंपनियां विलय-अधिग्रहण के जरिये क्षमता विस्तार पर काफी आक्रामक हैं और अन्य कंपनियों (खास तौर से प्राइवेट इक्विटी के स्वामित्व वाली) के लिए अच्छी पेशकश कर रही है। ओरिएंट के मामले में अंबुजा ने अन्य बोलीदाताओं के मुकाबले बेहतर सौदे की पेशकश की। पिछले एक साल में ओरिएंट सीमेंट का शेयर 70 फीसदी चढ़ा है और मंगलवार को यह 343 रुपये पर बंद हुआ।

अंबुजा सीमेंट का लक्ष्य उत्पादन क्षमता मौजूदा 10 करोड़ टन सालाना से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2028 तक 14 करोड़ टन पर पहुंचाने का है। इसकी तुलना में उसकी मुख्य प्रतिस्पर्धी अल्ट्राटेक की योजना अपनी उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष 27 वतक 20 करोड़ टन करने की है, जो अभी 15 करोड़ टन सालाना है। दोनों अरबपतियों के बीच अग्रणी बनने की दौड़ से सीमेंट परिसंपत्तियों को बेहतर मूल्यांकन मिल रहा है। बैंकरों का ऐसा कहना है।

ओरिएंट सीमेंट का स्वामित्व वास्तव में बिड़ला फैमिली के सदस्य सीके बिड़ला के पास था और दोनों कंपनियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। लेकिन ओरिएंट सीमेंट की तरफ से मांगी गई कीमत अल्ट्राटेक के लिए काफी ज्यादा थी, जो काफी आक्रामक मानी जाती है।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement