facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UltraTech Cement Q4 result: नेट प्रॉफिट 36 फीसदी घटकर 1,670 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 9:54 PM IST
UltraTech Cement Q3 Result
Creative Commons license

आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (UltraTech Cement) का मार्च 2023 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 36.1 फीसदी घटकर 1,670.10 करोड़ रुपये पर आ गया। उत्पादन लागत बढ़ने से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने शुक्रवार को BSE को बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 2,613.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, इसकी परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 17.72 फीसदी बढ़कर 18,562.38 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह 15,767.28 करोड़ रुपये थी।

वहीं इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 19.76 फीसदी बढ़कर 16,292.95 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी में इसका खर्च 13,604.20 करोड़ रुपये था। कंपनी की बीती मार्च तिमाही में कुल आय 20.71 फीसदी बढ़कर 18,783.59 करोड़ रुपये हो गई।

अल्ट्राटेक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 में 30.82 फीसदी घटकर 5,073.40 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2021-22 में यह 7,334.26 करोड़ रुपये था। वहीं इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 20.23 फीसदी बढ़कर 63,239.98 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 52,598.83 करोड़ रुपये थी।

अल्ट्राटेक ने एक अगल सूचना में शेयर बाजारों को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये के इक्विटी शेयर पर 38 रुपये के लाभांश की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 9:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement