facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UltraTech Cement Q4 Results: भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी का 35 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

UltraTech Cement Q4 Results: UltraTech का रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 9 फीसदी बढ़कर 20,419 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- April 29, 2024 | 4:34 PM IST
UltraTech Cement's profit declined, but revenue increased; Brokerage house increased the target price UltraTech Cement का मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा; ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

UltraTech Cement Q4 Results 2024: भारत में ग्रे और व्हाइट सीमेंट के मामले में सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने आज वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही (Q4FY24) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका नेट मुनाफा 35.5 फीसदी बढ़कर 2,258 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,670.10 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही के दौरान मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली और ऑपरेटिंग लागत में भी कमी आई, जिसकी वजह से बेहतर मुनाफा देखने को मिला।

कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 9 फीसदी बढ़कर 20,418.94 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 18,662.38 करोड़ रुपये था।

टोटल इनकम और खर्च में इजाफा

अल्ट्राटेक सीमेंट की टोटल इनकम सालाना आधार पर 9.42 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने Q4FY24 में 20,554.55 करोड़ रुपये की टोटल इनकम दर्ज की, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 18,783.89 करोड़ रुपये रही थी।

वहीं कंपनी का कुल खर्च (Total Expenses) 6.67 फीसदी बढ़कर 17,381.09 करोड़ रुपये हो गया है। Q4FY24 में यह 16,292.95 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

70 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष (FY24) के लिए बोर्ड की तरफ से 10 रुपये की फेस वेल्यू पर 70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की मंजूरी मिल गई है। सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की अनुमति मिल जाने के बाद यह रकम निवेशकों के अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी।

पूरे FY24 में कैसी रही परफॉर्मेंस

पूरे वित्त वर्ष में Aditya Birla Group की इस कंपनी की परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इसका नेट मुनाफा FY24 में 38.04 फीसदी बढ़ गया है। FY24 में कंपनी ने 7,003.96 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया, जबकि FY23 में यह 5,073.40 करोड़ रुपये था।

इसी तरह रेवेन्यू में भी 12 फीसदी के करीब बढ़ोतरी देखने को मिली है। FY24 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 70,908.14 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY23 में यह 63,239.98 करोड़ रुपये रहा था।

UltraTech के शेयरों में भी उछाल

शानदार रिजल्ट को देखते हुए निवेशकों को भी आज फायदा मिला। सीमेंट कंपनी के शेयर आज BSE पर 2.93 फीसदी उछाल के साथ 9984 रुपये पर बंद हुए। जबकि इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 10009.85 के हाई लेवल तक पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement