facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई-सितंबर तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का समेकित शुद्ध लाभ 75 फीसदी बढ़ा

Advertisement

सीमेंट की बिक्री की मात्रा में वृद्धि, बेहतर प्राप्तियों और इनपुट की कम लागत के कारण बढ़ा शुद्ध लाभ, परिचालन राजस्व में सालाना आधार पर हुआ 20.3 फीसदी का इजाफा

Last Updated- October 19, 2025 | 9:14 PM IST
UltraTech Cement Q1 results

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का वित्त वर्ष 26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 75.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,231.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो सीमेंट की बिक्री की मात्रा में वृद्धि, बेहतर प्राप्तियों और कम इनपुट लागत के कारण संभव हुआ।

भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी इंडिया सीमेंट्स के माध्यम से अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता को 2.28 करोड़ टन सालाना (एमटीपीए) तक बढ़ाने के लिए 10,255 करोड़ रुपये की एक बड़ी निवेश योजना का भी खुलासा किया।

अल्ट्राटेक का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 20.3 फीसदी बढ़कर 19,606.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान, ग्रे सीमेंट की बिक्री में सालाना आधार पर 7.1 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि प्राप्तियों में सालाना आधार पर 4.5 फीसदी का सुधार हुआ।

अल्ट्राटेक सीमेंट के मुख्य वित्तीय अधिकारी अतुल डागा ने शनिवार को कंपनी की आय के बारे में कहा, एक ब्रांड के रूप में अल्ट्राटेक ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 13.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जिसका श्रेय अधिग्रहीत परिसंपत्तियों से उत्पादन में तेजी से हो रहे बदलाव को जाता है। इंडिया सीमेंट्स को आधार से अलग करके हमारी वृद्धि दर 9.6 फीसदी रही।

कंपनी ने 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी जीएसटी 2.0 लागू कर दिया है, जिससे कर की दर में कमी का पूरा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। तिमाही के दौरान पूरे भारत में सीमेंट की औसत कीमतें सालाना आधार पर लगभग 5 फीसदी बढ़कर 350-365 प्रति कट्टा हो गईं। कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 15.9 फीसदी बढ़कर 18,119.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि ग्रे सीमेंट के लिए बिजली की लागत में 8 फीसदी की गिरावट आई और ईंधन एवं लॉजिस्टिक्स लागत में 6-6 फीसदी की कमी आई। कंपनी का प्रति टन परिचालन एबिटा सालाना आधार पर 242 रुपये बढ़कर 966 रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement