facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ultraviolette expansion: अल्ट्रावॉयलेट की नजर नए मॉडल, वैश्विक विस्तार पर

Advertisement

एफ7 मॉडल के बाद अल्ट्रावॉयलेट अगले दो साल में 2-3 नए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करेगी, अंतरराष्ट्रीय बिक्री से राजस्व का 30% हिस्सा हासिल करने का लक्ष्य

Last Updated- December 13, 2024 | 9:57 PM IST
Ultraviolette

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल बनाने वाली भारतीय कंपनी अल्ट्रावॉयलेट अपनी खुदरा उपस्थिति और उत्पादों के विस्तार के लिए तैयार है। हाल ही में मुंबई में 11वां डीलरशिप खोलने वाली कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में देश के 30 शहरों और 20 अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने की है।

अपने प्रमुख एफ7 मॉडल के अलावा कंपनी अगले दो साल में दो से तीन नए मोटरसाइकल पेश करने की तैयारी में है। इन नए मॉडल के जरिये कंपनी बाजार के विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेगी, जिससे कंपनी की पहुंच बढ़ेगी। अब तक कंपनी की 1,000 गाड़ियां सड़कों पर हैं और आने वाले छह से आठ महीनों में उसका लक्ष्य हर महीने 1,000 गाड़ियों की बिक्री का है।

अल्ट्रावॉयलेट की नजर निर्यात पर ध्यान देना है और कंपनी तुर्किये, जर्मनी, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस और इटली जैसे प्रमुख बाजारों को साधना चाह रही है। कंपनी अगले तीन वर्षों में अपने राजस्व का 30 फीसदी हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बिक्री से हासिल करना चाहती है। कंपनी अगले साल तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खुदरा बिक्री करने के लिए भी तैयार है।

इसे हासिल करने में अल्ट्रावॉयलेट के बेंगलूरु संयंत्र से मदद मिलेगी, जहां एक शिफ्ट में सालाना 10 हजार गाड़ियों के उत्पादन की क्षमता है। अतिरिक्त शिफ्ट का परिचालन कर वहां से इस क्षमता को सालाना 30 हजार गाड़ियों तक बढ़ाया जा सकता है।

अल्ट्रावॉयलेट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, ‘हमारी गाड़ियां और प्लेटफॉर्म इसमें काफी समक्षम है। यह कई वाहनों को तैयार करने में सक्षम हैं और हम अगले दो वर्षों में दो से तीन नए मॉडल पेश करने की योजना बना रहे हैं।’

निकट भविष्य में मांग एवं स्थानीय नियामक आवश्यकताओं के आधार पर अल्ट्रावॉयलेट एशिया और दक्षिण अमेरिका के खास बाजारों में असेंबलिंग संयंत्र की संभावनाएं भी तलाश रही है। सुब्रमण्यम ने कहा, ‘हमारा नजरिया इस बात को सुनिश्चित करने पर है कि हमारे सभी खुदरा आउटलेट मजबूत सेवा और स्पेयर पार्ट्स मुहैया कराने में तैयार रहें।’

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement