facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unacademy का बड़ा यू-टर्न, ट्यूशन सेंटर बेचने की तैयारी

Advertisement

ऑफलाइन से पीछे हटी अनअकैडमी, फिर ऑनलाइन पर फोकस

Last Updated- January 29, 2026 | 9:12 AM IST
Unacademy

अनअकैडमी के मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक गौरव मुंजाल कंपनी के भौतिक रूप से स्थित ट्यूशन कारोबार से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपनी ऑनलाइन थीम पर फिर से ध्यान दे रहे हैं। यह बदलाव रॉनी स्क्रूवाला के नेतृत्व वाली अपग्रेड के साथ अधिग्रहण की बातचीत के टूटने के बाद हुआ है। इससे व्यापक रणनीतिक बदलाव का संकेत भी मिलता है। इसमें भाषा-सीखने वाली ऐप एयरलर्न को अलग करने की योजनाओं को रोकना और इसे फिर से अनअकैडमी के मुख्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना शामिल है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एडटेक कंपनी देश भर में अपने लगभग दो दर्जन ट्यूशन सेंटर बेचने और पूरी तरह से फ्रैंचाइजी आधारित ऑफलाइन मॉडल में बदलने की योजना बना रही है। यह सब इस क्षेत्र के लिए रकम जुटाने और एकीकरण के मुश्किल माहौल के बीच हो रहा है।

मामले से वाकिफ सूत्र ने बताया, ‘मुंजाल अब ऑफलाइन कारोबार नहीं चलाना चाहते हैं और कंपनी का ध्यान फिर से अपने मुख्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर केंद्रित कर रहे हैं।’ सूत्र ने कहा, ‘उन्होंने ट्यूशन सेंटरों को लगभग 80 करोड़ रुपये में बेचने के लिए एडटेक कंपनियों के साथ बातचीत की है, जिनमें आकाश, फिजिक्सवाला और वेदांतु शामिल हैं। लेकिन उन बातचीत में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।’

उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि एडटेक क्षेत्र को लगातार संरचनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, अलबत्ता उन्होंने यह भी कहा कि अनअकैडमी की कठिनाइयां मुख्य रूप से उद्योग की व्यापक कमजोरी के बजाय क्रियान्वयन के मसलों के कारण हैं।

एंट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन वर्षों में अनअकैडमी का राजस्व गिरा है और वित्त वर्ष 2023 के 1,044 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 820 करोड़ रुपये रह गया है। डेटा प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के अनुसार कंपनी ने निवेशकों से कुल 88 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement