facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unacademy कर्मचारियों को इस साल नहीं देगी अप्रेज़ल, ESOP की अवधि एक साल बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:18 PM IST
Unacademy
BS

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली अनअकैडमी (Unacademy) ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्टॉक विकल्प (ESOP) की अवधि एक साल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिन कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि नहीं होगी उनकी भरपाई के लिए ऐसा किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी और सह-संस्थापक गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को भेजी गई एक आंतरिक ईमेल में लिखा है, ‘चूंकि, हम इस साल सालाना वेतन वृद्धि नहीं कर रहे है और आप सभी कड़ी मेहनत से कार्य कर रहे हैं, इसलिए कंपनी ने यह निर्णय लिया है कि ESOP को एक साल के लिए बढ़ा रहे हैं। 31 अगस्त, 2024 से पहले निहित होने वाले विकल्प तुरंत बढ़ाए जाएंगे। शेष अनिहित विकल्पों की वेस्टिंग 1 वर्ष के लिए की जाएगी।’

यह कंपनी के सक्रिय कर्मचारी पर लागू होगा न कि नोटिस अवधि पर चल रहे कर्मचारियों पर। यह अनअकैडमी, ग्रैफी, नेक्स्ट लेवर और कोहिसिव पर लागू होगा। यह कंपनियों के संस्थापकों और प्रबंधन पर लागू नहीं होता है जिन्हें हमने अधिग्रहित किया है क्योंकि हमारे पास इसके लिए एक अलग समझौता है।

फरवरी में मुंजाल ने कहा था कि अनअकैडमी वित्त वर्ष 2024 (2023-24) में कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि नहीं करेगी। यह निर्णय लागत में की गई कई कटौतियों और कंपनी में छंटनी के दौर के बाद लिया गया है। इससे पहले, कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक नोट में मुंजाल ने कहा था कि कंपनी को लाभप्रदता पर ध्यान देना जारी रखना चाहिए क्योंकि जब अनअकैडमी आईपीओ लाएगी तो उसे कम से कम चार तिमाहियों के मुनाफे के साथ रहना चाहिए।

मुंजाल ने कहा था, ‘इसे हासिल करने के लिए हमने तय किया है कि इस साल हम किसी तरह की वेतन वृद्धि नहीं करेंगे। इसके बजाय, हम सभी कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टॉक का विकल्प देंगे।’

इस साल मार्च में अकअकैडमी ने छंटनी के एक और दौर की घोषणा की थी। यह पिछले एक साल में चौथी बार की गई छंटनी थी। कंपनी ने अपने कार्यबल से 380 कर्मचारी या 12 फीसदी की छंटनी की थी। इस छंटनी के साथ ही कंपनी में 2022 के 6,000 कर्मचारियों में घटकर 3,000 से भी कम कर्मचारी रह गई।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement