facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मेक इन इंडिया के तहत कुछ क्षेत्रों के लिए खरीद नियम हो सकते हैं सरल, पीयूष गोयल ने कहा- कुछ संशोधनों की पड़ सकती जरूरत

Advertisement

पीएलआई योजना में अगले साल तक 14 सेक्टरों में निवेश बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है, जो अभी 1.46 लाख करोड़ रुपये है।

Last Updated- September 29, 2024 | 10:43 PM IST
Piyush Goyal

सरकार मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर नजर रखते हुए नए और नवोन्मेषी उत्पादों के उत्पादन बढ़ाने के लिए सार्वजनिक खरीद नियम को उदार बनाने पर विचार कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा, ‘सरकारी खरीद के नियम में सेक्टर के मुताबिक कुछ संशोधनों की जरूरत पड़ सकती है। कुछ ऐसे सेक्टर हैं, जहां विकास के लिए माहौल बनाने में वक्त लगेगा। शुरुआत में मूल्यवर्धन कम रहेगा, जो धीरे धीरे ऊपर जाएगा। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इन क्षेत्रों के लिए कोई खाका बनाया जा सकता है, ताकि वे श्रेणी 1 या श्रेणी 2 आपूर्तिकर्ता बन सकें।’

नए और नवोन्मेषी उत्पादों की सूची में किन उत्पादों को शामिल किया जाएगा, इसके बारे में अंतरमंत्रालयी बैठक के बाद फैसला होगा।

गोयल ने कहा, ‘उद्योग की सिफारिशों के आधार पर उन उत्पादों की खरीद के नियम पर विचार किया जा रहा है, जिनका विनिर्माण भारत में पहली बार हो रहा है। सामान्यतया खरीद में पहले के अनुभव की जरूरत होती है। हम प्रयोगशाला में परीक्षण या अन्य तरीकों से उन्हें आपूर्ति के योग्य बनाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।’

उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) की 140 लाभार्थी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत में मंत्री के सामने ये सुझाव आए। इन कंपनियों में सैमसंग, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, डिक्सन, सन फार्मास्यूटिकल्स, डाइफिन के साथ अन्य शामिल हैं।

इस समय वस्तुओं, सेवाओं या काम के उत्पादन में कम से कम 50 प्रतिशत स्थानीय सामग्री रखने वाली फर्मों के उत्पादों को प्रथम श्रेणी का स्थानीय आपूर्तिकर्ता माना जाता है। इन्हें सार्वजनिक खरीद में सर्वोच्च तरजीह मिली हुई है।

द्वितीय श्रेणी के स्थानीय आपूर्तिकर्ता उन कंपनियों के उत्पादों, सेवाओं या काम को माना जाता है, जिनमें 20 से 50 प्रतिशत तक स्थानीय सामग्री होती है। गैर स्थानीय आपूर्तिकर्ता वह होता है, जिसके वस्तुओं या सेवाओं या काम में 20 प्रतिशत स्थानीय सामग्री होती है। सरकारी खरीद में इन्हें सामान्यतया सबसे कम तरजीह मिलती है, जब कोई प्रथम श्रेणी या द्वितीय श्रेणी का आपूर्तिकर्ता नहीं मिलता है।

पीएलआई योजना में अगले साल तक 14 सेक्टरों में निवेश बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है, जो अभी 1.46 लाख करोड़ रुपये है। गोयल ने कहा कि पहले अनुमान लगाया गया था कि पीएलआई योजना के तहत करीब 8.5 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement