facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स की नजर क्रॉस बॉर्डर फंड पर

Advertisement

यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स अमेरिका में परिचालन विस्तार की योजना बना रहा है, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नेटवर्किंग मंच के निर्माण पर जोर।

Last Updated- September 05, 2024 | 10:51 PM IST
Bhaskar Majumdar, Co-Founder, And Managing Partner, Unicorn India Ventures
भास्कर मजूमदार, सह-संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर, यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स

अपना तीसरा फंड बंद करने के करीब वेंचर कैपिटल फर्म यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स अब क्रॉस बॉर्डर वेंचर फर्म बनने की दिशा में काम कर रही है। भले ही कंपनी को इस लक्ष्य को हासिल करने में कुछ वर्षों का समय लग सकता है मगर इसके लिए जमीनी कार्य कंपनी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर भास्कर मजूमदार के नेतृत्व में शुरू कर दिया गया है।

क्रॉस बॉर्डर फंड की अपनी अनूठी विशेषताएं होती हैं। वे फंड को दो देशों में मजबूत संबंध बनाने और एक नेटवर्क बनाने की अनुमति देते हैं जो दोनों क्षेत्रों को शामिल करता है। भारत में फिलहाल सिर्फ नेक्सस वेंचर पार्टनर्स एकमात्र उद्यम पूंजी (वीसी) है, जिसके पास ऐसी संरचना है। मजूमदार ने कहा, ‘एक बार जब हम तीसरा फंड बंद कर देंगे तब हम अमेरिका में अपना परिचालन स्थापित करने पर ध्यान देंगे।’

मजूमदार के लिए यह कुछ अलग और बड़ा करने के लिए यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स को फिर से स्थापित करने का भी मौका है। उन्होंने कहा, ‘मैं वहीं काम जारी रख सकता हूं या फिर खुद को नया रूप दे सकता हूं और कुछ ऐसा देख सकता हूं जो यूआईवी को एक अलग स्तर पर ले जाए।’

फंड में सीमित साझेदारों (एलपी) को आकर्षित करने की क्षमता के अलावा यूआईवी के लिए दूसरा बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों और खासकर अमेरिका में अपनी पोर्टफोलियो फर्मों के लिए एक नेटवर्किंग मंच प्रदान करना है।

मजूमदार ने कहा, ‘हम वीसी, टीम आदि के तौर पर एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना चाहते हैं। मगर सबसे जरूरी है कि इससे हमें साथ में निवेश करने वाले और नई कंपनियों को भी नए परिवेश में लाने की क्षमता मिलेगी। आज, सीरीज बी के बाद कुछ ही लोग हैं जो बड़े पैमाने पर फंडिंग करते हैं। हम पूंजी के एक वैकल्पिक स्रोत बनना चाहते हैं।’

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement